बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
केन्द्र सरकार के द्वारा जारी दिशानिर्देश के कारण वर्तमान परिस्थिति में 16 जून 2021 से 30 जून 2021 तक किसी भी परिस्थिति में भारत सरकार के गाइड लाइन के अनुपालन के कारण आम सभा का आयोजन नहीं किया जा सकता है।
इसी कारण से अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप- सी, बेगूसराय प्रमंडल के दिनांक:13 जून 2021 के कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार द्विवार्षिक अधिवेशन दिनांक: 27 जून 2021 को आयोजित किए जाने के निर्णय को सदस्यों एवं उच्च स्तरीय नेतृत्व से विचार विमर्श के आधार पर स्थगित किया जाता है। यह जानकारी राम रंजन सिंह
प्रमंडलीय सचिव, बेगूसराय प्रमंडल सह सहायक प्रान्तीय सचिव अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप-सी, विहार सर्किल ने दी।
उन्होंने बताया कि सदस्यों से विचार विमर्श, वर्तमान महामारी की स्थिति एवं सरकारी गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप- सी, बेगूसराय प्रमंडल के द्विवार्षिक आधिवेशन की तिथि जुलाई महीने में तय की जाएगी।अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप-सी, बेगूसराय प्रमंडल (बेगूसराय एवं खगड़िया जिले) के सभी सदस्यों को इस आशय की सूचना दे दी गई है।

