बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी, बेगूसराय में आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित किया गया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा की 21 जून को सभी बूथों, शक्ति केंद्रों पर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में योगा दिवस मनाया जाएगा। इसी कड़ी में 22 जून को बलिदान दिवस जिला भाजपा कार्यालय में मनाया जाएगा। 23 जून से विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं बूथों पर भी बलिदान दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया जाएगा। 25 जून को जिला मुख्यालय में काला दिवस मनाया जाएगा एवं विभिन्न बूथों पर वृक्षारोपण किया जाएगा।
बरगद, पीपल, आम एवं विभिन्न पौधों को कार्यकर्ताओं के द्वारा लगाया जाएगा। 30 जून को स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान जिले में भाजपा कार्यकर्ता चलाएंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमने कोरोना महामारी के दूसरे वेव में पूरे बेगूसराय के विभिन्न मंडलों एवं बूथों तक जाकर सेवा भाव किया है। भाजपा कार्यकर्ता दिन रात सेवा भाव में संगठन अभियान के तहत लगातार लगे हुए हैं। आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने समाज को एवं देश को सर्वोपरि मानकर सेवा के कार्य में दिन-रात जुटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के माननीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी, माननीय राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा जी, माननीय दोनों विधायक, माननीय विधान पार्षद के मदद से भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगातार पूरे बेगूसराय में सेवा ही संगठन अभियान के तहत मास्क सैनिटाइजर एवं विभिन्न कोरोना किट का वितरण किया गया है।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, कुंदन भारती, मिरतुंजय कुमार वीरेश, महामंत्री राजीव कुमार वर्मा, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष निरंजन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा सुनील सिंह, जिला मंत्री बलबलेश परसार्थी, राकेश पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, जिला कोषाध्यक्ष रामकल्याण सिंह, प्रवक्ता अक्षय आर्या, मोनू कुमार मौजूद थे।


