Wed. Dec 24th, 2025

बालश्रमिकों को सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ने में सरकार असफल – संजय गौतम

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।। बालश्रमिक दिवस पर नागरिक कल्याण संस्थान के सचिव संजय गौतम ने चिंता जाहिर करते हुऐ कहा कि राज्य सरकार बालश्रमिकों को सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ने में असफल रही। राज्य सरकार के द्वारा समुचित योजना का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है। बालश्रमिक पुनर्वास की योजना की ना समुचित जानकारी लोगों को है ना इसका लाभ लोग ले पा रहे है। गरीबी, अशिक्षा, आर्थिक तंगी और ज्यादा बालश्रमिक बनने पर मजबूर कर रहा है।

पिछले दिन भी राजस्थान के चुडी़ उद्योग में काम कर रहे 72 बालश्रमिक बिहार के रेसक्यू कर के लाए गए थे। जबकि बेगूसराय के छः थे इसी कडी़ में साल भर में तकरीबन सैकडो़ की संख्या में श्रम विभाग बेगूसराय के द्वारा बालश्रमिक विभिन्न होटल ढाबा से लाया जाता है। लेकिन मुख्यधारा से नहीं जुड़ पाता है। 56 बालश्रमिक स्कूल बेगूसराय में चल रहा था जो आज पाॅंच सालों से सरकार की उदासीनता के कारण सभी स्कूल बंद पडे़ है। बच्चों को शिक्षा के मौलिक अधिकार से बंचित किया जा रहा है। राज्य सरकार कहती है कि बिहार में बालश्रमिक 4ः5 लाख है लेकिन बिहार में बालश्रमिक दस लाख से उपर है। गौतम ने बताया कि जबतक पंचायत स्तर तक बालश्रम उन्मूलन की नीति नहीं बनेगी आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक सर्वेक्षण कर वैसे परिवार को चिन्हित करना होगा। जिसके माता पिता नहीं है या आर्थिक रुप से कमजोर है बीमार है जिविका का कोई साधन नहीं है।

वैसे बच्चों को सरकारी योजना का लाभ प्राथमिकता के साथ देने की योजना बनानी होगी। आज बालश्रमिक का होना। नोनीहाल जीवन को दफनाना हुआ। बालश्रमिक समाप्त होते है तो हर स्तर पर समाज सरकार के मान सम्मान की बढो़तरी होगी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed