Wed. Dec 24th, 2025

09 जुलाई से प्रारंभ होगा आरोग्य संजीवनी अभियान, पूरे बिहार में 11 लाख पौधा लगाएगी ABVP

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आरोग्य रक्षक अभियान के प्रथम चरण के समाप्ति के पश्चात्‌ आज मिथिला विश्वविद्यालय का अनुभव, कथन एवं सुझाव बैठक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास जी, प्रांतीय संगठन मंत्री सुग्रीव जी, प्रदेश सह संगठन मंत्री अजीत उपाध्याय उपस्थित थे। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री निवास जी ने कहा कि आगामी 9 जुलाई से पूरे बिहार में मिशन आरोग्य संजीवनी की शुरुआत की जाएगी। परिषद के कार्यकर्ता पूरे बिहार में 1100000 पौधारोपण करेंगे।

पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजित चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद संपूर्ण आरोग्य रक्षक अभियान के दौरान अच्छे एवं बुरे दोनों अनुभवों से गुजरा। ग्रामीण क्षेत्र की अधिकांश आबादी हमारे कार्यों में सहयोग किया, किंतु कुछ लोग मेडिकल साइंस की पर्याप्त जानकारी के अभाव के कारण भ्रम के शिकार हो गए। जिसे दूर करने का विद्यार्थी परिषद भरपूर प्रयास कर रही है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू सरकार एवं नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि जिस समय पूरे बिहार में सबसे अधिक तापमान बेगूसराय जिले का था, उस दौर में परिषद के कार्यकर्ता पीपीई कीट में बेगूसराय के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर रहे थे। इस अभियान में कार्य करने वाले सभी आरोग्य रक्षकों को आगामी 9 जुलाई को सेवा कार्य हेतु प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा एवं उन्हें विद्यार्थी परिषद की मुख्यधारा में कार्य करने हेतु टास्क भी दिया जाएगा।

मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शिवम, अभिगत, स्वेत निशा, प्रिंस पमार व अन्य उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed