बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय में प्रधान डाकघर नवनिर्मित भवन में जनता की सेवा के लिए आज सोमवार से शुरू हो गई है।
प्रधान डाकघर, बेगूसराय में पासपोर्ट सेवा के अतिरिक्त सभी काउंटर आज से सुचारू रूप से नवनिर्मित भवन, नगरपालिका चौक, बेगूसराय (पुरानी जेल गेट के समीप) संचालित होने लगा। आपको बता दे कि प्रधान डाकघर पहले किराए के मकान में शहादत मार्केट में संचालित हो रहा था।
आज से पासपोर्ट सेवा के अतिरिक्त सभी काउंटर शहादत मार्केट से स्थानांतरित कर दिए गए।
इस संबंध में डाक अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शहादत मार्केट स्थित पूर्व के प्रधान डाकघर के कैम्पस में जगह-जगह सूचना चिपका दिया गया है। ताकि डाकघर के ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। फिर भी उपभोक्ताओं को होनेवाली किसी प्रकार की परेशानी के लिए खेद व्यक्त किया है।


