Wed. Dec 24th, 2025

साईं की रसोई टीम के सदस्यों ने विश्व पर्यवारण दिवस के अवसर पर किया पौधारोपण

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।

विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में आज जागरूक लोग अपने स्तर से पौधा लगाऐ। हमें एक मुहीम की तरह पौधारोपण करना होगा, तभी पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए जरूरी है कि आस-पास हरे-भरे पेड़ पौधे हों। लेकिन आज के समय में बढ़ते औद्योगिकीकरण की वजह से लाखों पेड़-पौधों का काटा जा रहा है। ऐसे में पर्यावरण पर इसका साफ-साफ असर देखा जा सकता है।

एकतरफ जहाँ पूरा देश असमय पड़ने वाले भीषण गर्मी, असमय बारिश समेत कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहा है वही टीम साईं की रसोई के सदस्यों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बेगूसराय स्थित साईं धाम मंदिर परिसर में पीपल व अमलतास का पौधा लगाया।

अमित जायसवाल व नितेश रंजन
ने आमजन से आह्वान किया कि सभी अपने आसपास के परिवेश में पौधे लगाकर उसका संचयन करें। वर्तमान परिवेश में बढ़ते हुए प्रदूषण को पौधा रोपण करके नियंत्रित किया जा सकता है। सभी को अपने घरों में होने वाले जन्मदिन, विवाह, सालगिरह आदि समारोह के उपलक्ष्य में पौधा रोपण करना चाहिए और लगाए गए पौधों की देखभाल करनी चाहिए। पौधारोपण के लिए सभी इसमें अपना सहयोग दें और इसे जन आंदोलन का रूप देकर विशेष मुहिम के तहत धरा को हरा-भरा करने का संकल्प लें। वर्तमान परिवेश में कोविड-19 जैसी महामारी फैली हुई है, पौधारोपण करके हम आक्सीजन को पा सकते हैं।

रसोई टीम के सदस्य पंकज व रौनक ने बताया पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। ऐसा करके जहां हम धरती को हरा-भरा बना सकते हैं, वहीं प्रदूषण मुक्त वातावरण बना सकते हैं।

वहीं अंकित व प्रभाकर ने बताया पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण की वजह से पौधारोपण की आवश्यकता इन दिनों अधिक हो गई है। पेड़ जीवन-प्रदान करने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जिसके बिना मानव जाति का अस्तित्व असंभव है।

वहीं सुमित व अभिषेक ने कहा अगर पेड़ वाइफाइ सिग्नल देते तो लोग कितने सारे पेड़ लगाते, लेकिन पेड़ ऑक्सीजन का सृजन करते हैं। इसके बाद भी लोग पौधारोपड़ के प्रति सक्रिय नहीं है। लोग अपने पर्यावरण पर होने वाले हानिकारक प्रभावों की अनदेखी करते हैं। अगर हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं और अच्छे जीवनयापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने चाहिए।

मौके पर अमित, नितेश, पंकज, अंकित, संदीप, अभिषेक, रौनक, प्रभाकर, सुमित समेत अन्य रसोई टीम के सदस्य मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed