Sun. Jul 20th, 2025

बेगूसराय :: चेरिया गाँव में गोली मारकर युवक की हत्या

 

भगवानपुर, बेगूसराय।

रविवार की रात थाना क्षेत्र के चेरिया गांव मे एक युवक को गोली मार कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश मे आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गाँव निवासी अशोक राय का लगभग 24 वर्षीय पुत्र सुस्मित कुमार उर्फ बंटी को बीती रात लगभग साढे नौ बजे घर के पास ही एक मित्र प्रेम ने बुलाकर अपने घर ले गया और उसकी बेरहमी से पहले पिटाई की फिर जब वह भागा तब उसे उसके सीने मे गोली मार दी। गोली लगने के बावजूद बंटी भागते हुए अपने घर आया जहां उसकी हालत गंभीर देखकर परिजन आनन-फानन मे उठाकर बेगूसराय इलाज के लिए ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उसकी मौत की खबर सुनकर परिजनो मे कोहराम मच गया, वहीं गांव मे बदले की आग धधकने की आशंका है। ग्रामीणो के अनुसार मृतक संदिग्ध आचरण का व्यक्ति था। जिसका गाँव के ही किसी महिला से अवैध संबंध था। हो सकता है यह घटना उसी का दुखद परिणाम हो ? ऐसे गाँव मे जितने मुंह उतनी बात सुनने को मिल रहा है। डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिए जाने के उपरान्त उसे घर लाया, जहां से पुलिस शव को कब्जे मे लेकर अंत्यपरीक्षण हेतू बेगूसराय भेज दिया।
मौके पर जिलापार्षद रामस्वार्थ साह, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर सुन्देश्वर प्रसाद सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे। उक्त मामले मे थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह से जब पुछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से साफ इंकार करते हुए कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही बताएगें।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed