बेगूसराय :::—-
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के लखनपुर पंचायत के उ.मा.वि. पालीडीह के प्रांगण में समाजसेवी सह पूर्व मुखिया स्व.त्रिबेणी सिंह की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र पूर्व मुखिया सह पैक्स एवं दुग्धसमिति अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह द्वारा करीब 100 गरीब निःसहाय लोगों के बीच भोजन कराया गया। अन्न-जल ग्रहन कराने के बाद कम्बल वितरित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि गरीबों की सेवा करना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इससे समाज में गरीब और बेसहारा लोगों को सहायता कर उनके मन को शांति मिलेगी।
इस मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष संतोष कुमार, राष्ट्रवादी कांग्रेस के अरुण राय, समाजसेवी राम गुलाम राय, दुग्धसमिति सचिव सचिन कुमार, विद्यालय के भूमिदाता मनोज कुमार सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने उनके द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन पालीडीह विद्यालय के सहायक शिक्षक रामानंद सिंह ने किया।