Sun. Jul 20th, 2025

देश दुनिया में लॉकडाउन के कारण महिला घरेलू हिंसा में 2.6 प्रतिशत की वृद्वि

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।

नागरिक कल्याण संस्थान ने जुम एप डिजिटल के द्वारा वेविनार का किया आयोजन

कोरोना महामारी ने रफ्तार से दौड़ रही दुनिया को स्थिर कर दिया। जिससे देश दुनिया में महिला घरेलू हिंसा में 2.6 प्रतिशत की वृद्वि आयी है। जिसे रोकने के लिए नागरिक कल्याण संस्थान ने जुम एप डिजिटल के द्वारा वेविनार का आयोजन बेगूसराय सदर के महिलाओं के साथ किया गया।

मनोवैज्ञानिक विषेशज्ञ प्रों अमिता कुमारी ने बताया कि लाॅंकडाउन के उपरांत पति पत्नी का ज्यादा साथ रहना एक दूसरे से अपेक्षा की उम्मीद ज्यादा हो रही है।आर्थिक तंगी मानसिक रुप से परिवार को डिप्रेशन में ला रहा है। पहले पति का घर से ज्यादा बाहर रहना होता था। इसलिए कम बात होने के कारण अपने अपने कार्य को रुटिन के साथ करते थे। लेकिन अब घर में एक दूसरे की कमी देखना बच्चों के जरुरत को पुरा नहीं कर पाना एंव आवश्यकता के पूर्ति में असमर्थ होने के कारण से ज्यादा पति अपने गुस्से को पत्नी पर उताड़ रहे है। घरेलू हिसा मानसिक, शारीरिक, सेक्सुअल सभी तरह के हो रहे है। जिसे धैर्य, समझदारी से रोका जा सकता है। साथ ही परिवार के साथ धार्मिक चैनल को देखना संगीत एंव सकारात्मक सोच के सहारे चलने की जरुरत है। आप जब भी परेशानी महसूस करें तो पडो़सी के परिवार को देखें। लगेगा की वो आपसे ज्यादा आर्थिक परेशानी में चल रहे है। साथ ही परिवार में खुश रहने, हॅंसने से शाररिक, मानसिक इम्युनिटी की वृद्वि होती है। जिससे हम कोरोना जेसे महामारी से भी लड़ने की क्षमता में ताकत प्रदान करेगी।
प्रों अमिता ने वेविनार में महिलाओं से आग्रह किया कि एक पक्ष के गुस्से आने से दूसरे पक्ष को शांति से बात सुनकर ज्यादा बहस या ज़बाब नहीं देना चाहिए। धैर्य, समझदारी से काम लेने की जरुरत है साथ ही पुरुष से भी आग्रह कि है अपनी आर्थिकतंगी का प्रताड़ना महिलाओं पर ना दें। वेविनार में लगभग 27 प्रतिभागी ने भाग लिया एंव उनसे सोशल मिडिया पर सकारात्मक बातों को रखकर पति पत्नी एक ही सिक्के के पहलू है। एक दूसरे के बिना परिवारिक जीवन का कोई मूल्य नहीं है। अभियान चलाकर रोकने का आग्रह किया गया।
इस मौके पर संस्थान के सचिव संजय गौतम ने कहा कि सबसे ज्यादा प्रताड़ित महिलाएं, बच्चे, मानसिक रुप से हो रहे है। संस्था लगातार प्रत्येक प्रखण्ड का अलग अलग वेविनार आयोजित हर दो दिन के अंतराल में करेगा। ताकि घरेलु हिंसा में कमी आऐ एंव अपने आपको सुरक्षित महसूस करें। किन्हीं महिला को परेशानी हो तो कानूनी सामाजिक मदद के लिए संस्थान ने हेल्पलाइन नं जारी किया है।
अमिता कुमारी 9955223260, अनुराधा कुमारी 8877036936, संस्थान का 9471455366 इस मौके पर सरिता कुमारी, रेखा कुमारी, मंजु कुमारी, सत्यभामा देवी, भावना कुमारी, राधा कुमारी, संजू कुमारी, प्रतिमा कुमारी ने भाग लिया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed