समस्तीपुर, विजय कुमार चौधरी।
हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के हसनपुर गांव के शालीन विचारधारा के धनी व्यक्ति सुशील कुमार सिंह उर्फ दरोगा जी का आकस्मिक निधन से हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग शोकाकुल हैं।
मालूम हो कि दरोगा जी अपने जीवन काल में अपने गम को छुपाते हुए हमेशा सामने वाले व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान देखना ज्यादा पसंद करते थे। खासकर गरीब लोगों के लिए आगे रहा करते थे। जिस कारण हुए हसनपुर क्षेत्र के लोगों के दिलों पर राज करते थे। लोगों ने जैसे ही सुना कि दरोगा जी का देहांत हो गया तो अवाक रह गए।
बता दें कि इनके पुत्र संदीप पाटिल राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार हैं। उन्होंने बताया कि अपने जीवन काल में किसी भी व्यक्ति को निराश नहीं होने देते थे। साथ ही उन्होंने बताया कि अपने जीवन में उन्होंने एक भोजपुरी फिल्म पिया के प्यारी में उनका एक सीन था। दरोगा जी अशोक नाट्य कला परिषद हसनपुर गांव के निर्देशक थे।
दरोगा जी पर शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता डॉक्टर जवाहर प्रसाद सिंह, मनोरंजन राय, भाजपा नेत्री सुनीता सिंह, जिला परिषद विमल कुमार जितेंद्र, पूर्व प्रमुख सुभाष चंद्र यादव, पूर्व प्रमुख संजय, मुखिया राजीव कुमार सिंह वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर जी डी विमल, विमलेंद्र कुमार मुन्ना, राजीव राय, लकी सिंह, संदीप पाटिल, गौतम कुमार सिंह, विजय आनंद, विजय प्रकाश, प्रभात कुमार, मधुरेंद्र कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।