Sun. Jul 20th, 2025

बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय), अविनाश कुमार गुप्ता।
चेरिया बरियारपुर थाना के पीछे बुढ़ी गंडक नदी के बरवा घाट पर स्नान के क्रम मे एक 15 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत आज मंगलवार को हो गई।

 बताया जाता है उक्त किशोर अपने अन्य साथियों के साथ स्नान करने के लिए उक्त घाट पर आया था। जानकारी अनुसार किशोर की पहचान श्रीपुर पंचायत के वार्ड नंबर-03 निवासी मो आजाद हुसैन के पुत्र मो सद्दाम के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार स्नान के क्रम में गहरे पानी में चला गया। जबतक उसके साथी कुछ समझ पाते तबतक उक्त किशोर पानी मे समा गया।
तत्पश्चात घाट पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते घाट पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा शव खोजबीन का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि कुछ लोगों ने बताया घटना के बाबत अंचलाधिकारी चेरिया बरियारपुर को सूचना दी गई। परंतु अंचलाधिकारी ने संसाधन नहीं होने का रोना रोते हुए लोकल स्तर से खोजबीन करवाने की बात कह अपना पल्ला झाड़ लिए।
समाचार प्रेषण तक शव नहीं मिल पाया था। जबकि स्थानीय लोग शव खोजबीन मे डटे हुए थे। घटना के बाद परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है। आसपास के लोग स्तब्ध हैं। परिजनों के चित्कार से मौजूद लोगों की आंखें नम दिखी। वहीं घटना की सूचना पर विधायक राजवंशी महतो मौके पहुंचे। तथा पीड़ित परिवार सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed