Sat. Jul 19th, 2025

प्राइवेट अमीनो की मनमानी के विरुद्ध वीआईपी ने खोला मोर्चा

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।

बेगूसराय में वीर कुंवर सिंह चौक पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के माध्यम अमीनो के द्वारा भू स्वामियों के आर्थिक दोहन पर रोक लगाने की वीआईपी पार्टी ने मांग रखी है। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा की बेगूसराय के प्राइवेट अमीन भू स्वामियों का खून चूस रहे हैं। 6 घंटे की नाप करने का पच्चीस सौ से ₹3000 लेते हैं। जिस समय अमीन भूस्वामी के घर पर पहुंचते हैं। उसी समय से उनके पैसे का मीटर शुरू हो जाता है। अमीन के महंगे रेट के कारण बेगूसराय में भूमि विवाद की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्राइवेट अमीन के पास सही नक्शे की अनुपलब्धता के कारण 1 दिन में होने वाली नाप में सप्ताह भर लग जाते हैं। जिससे भू स्वामियों के धन और समय की अनावश्यक बर्बादी होती है।

विकासशील इंसान पार्टी जिला प्रशासन से प्राइवेट अमीनो के रेट को नियंत्रित करने की मांग करती हैं। जिस तरह से सरकारी रेट पर अंचल से अमीन उपलब्ध होते हैं। उसी रेट पर प्राइवेट अमीनो का शुल्क निर्धारित करने की मांग करती है।

कार्यक्रम का नेतृत्व विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर कुंदन कुमार शर्मा ने किया।

मौके पर जनक सिंह, राजू दास, मुकेश सिन्हा, कारगिल कुमार, उमेश साहनी के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed