समस्तीपुर, विजय कुमार चौधरी।
जिले के मोहनपुर पंचायत अब देशभर में जानी जाएगी। पंचायत के मुखिया खुशबू कुमारी ने बच्चो को शिक्षित करने और घरेलू हिंसा के प्रति लोगो में जो चेतना जगायी उससे पंचायत को देशभर में एक अलग पहचान मिल गयी।अब मुखिया खुशबू कुमारी के नेतृत्व में हुए विकास के कार्य और जनचेतना जगाने में किये गये।सराहनीय कार्य के लिए मोहनपुर पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरुस्कार के लिए चयनित किया गया। इसकी सूचना मिलते ही मोहनपुर पंचायत के लोगो ने अपने को गौरांवित महसूस करने के बाद मुखिया को बधाई दी।
बता दे की मुखिया खुशबू कुमारी जिला मुखिया संघ की अध्यक्ष भी है। मुखिया खुशबू कुमारी इस उपलब्धि का श्रेय पंचायत की जनता को देती है। मुखिया ने बताया कि स्वर्गीय अखिलेश राय के अधूरे सपनों कोंपुरा करने के लिये वह मुखिया बनी। उनके कामों से मिली प्रेरणा के कारण ही वह अपनी पंचायत को देशभर में अब्बल बनने में सफल हो पायी। इन सफलता में उनके देवर बिमलेश राय को भी काफी सहयोग है।यह पुरुस्कार मोहनपुर की जनता को समर्पित है। यह पुरुस्कार वर्ष 2019 से 2020 में पंचायत में किए गए बेहतर कार्यो के लिए पंचायत को यह राष्ट्रीय पुरुस्कार दिया जाएगा।पंचायत में नल जल योजन के अलावे बच्चो को से साक्षर बनाने के लिये लगातार जागरूकता अभियान चलाया।
प्रधानमंत्री देगे पुरुस्कार
भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार डॉ विजय कुमार बहेरा की ओर से चयन को लेकर पत्र जारी किया गया। प्रत्येक वर्ष यह पुरुस्कार नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री देते है। पुरुस्कार मिलने की जानकारी मिलने पर पंचायत के लोगो में खुशी का माहौल है।