Sat. Jul 19th, 2025

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना सप्ताह की शुरुआत

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना सप्ताह की शुरुआत जिला भाजपा कार्यालय, बाघा में भाजपा जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह एवं बेगूसराय नगर विधायक कुंदन कुमार की मौजूदगी में झंडोतोलन कर किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है किंतु एक समय था जब भारतीय जनता पार्टी अपने संघर्ष के कालखंड में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही थी किंतु उस दौरान भी कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति अपने समर्पण एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने के जज्बे को कायम रखा जिसका यह परिणाम है कि आज संपूर्ण भारत ही नहीं बल्कि विश्व के हर पटल पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा के रूप में जाना जाता है।भारतीय जनता पार्टी के अभ्युदय से लेकर अबतक का सफर जिन चुनौतियों से होकर गुजरा है वह निश्चय ही सर्वस्व समर्पण का प्रतिफल है।

इस मौके पर मौजूद बेगूसराय विधायक कुन्दन कुमार ने कहा कि बेगूसराय में एक दौर था जब वामपंथ अपने रक्त रंजित चरित्र से बेगूसराय की धरती को लहूलुहान कर रहा था एवं इसके औद्योगिक एवं सांस्कृतिक विरासतों का पतन कर रहा था तब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संघर्ष की लंबी लड़ाई लड़ी एवं उसका यह सुखद परिणाम है कि आज यहां विकास उत्तुंगता की ओर आरुढ़ है।इसी प्रकार की संपूर्ण देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संघर्ष के बल पर भारतीय एकता अखंडता एवं संप्रभुता को खंडित करने की मानसिकता रखने वालों को परास्त किया है एवं वह प्रयास निरंतर अब भी जारी है। मौके पर उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अगली कड़ी में हम बूथ स्तर तक जाकर पुरातन कार्यकर्ताओं को उनके अतुलनीय योगदान हेतु सम्मानित करने का भी कम करेंगे।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, कुंदन भारती, मिरतुंजय कुमार वीरेश, जिला महामंत्री बिपिन कुमार बिट्टू, राजीव वर्मा, जिला मंत्री राकेश पांडेय, बबलेश परषार्थी, प्रभात पप्पु, शालिनी देवी, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, जिला कोषाध्यक्ष रामकल्याण सिंह, अक्षय आर्या, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनैना देवी, रंजना मिश्रा, अनुराधा कुमारी, रीता पासवान, गुडाकेश जी एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed