Sat. Jul 19th, 2025

बिहट गांव में हुए भीषण डकैती कांड का उद्भेदन, लूटे गए सामान एवं अवैध अग्नियास्त्र के साथ अपराधी गिरफ्तार

 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।

एफसीआई ओपी क्षेत्र में 25 मार्च की रात हुए भीषण डकैती कांड का उद्भेदन शनिवार को हो गया। बिहट गांव के इब्राहिमपुर टोला के मनीष सिंह पिता रामाशीष सिंह के घर 08 अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा घर में घुसकर घर के सदस्यों को हथियार का भय दिखाकर, कबजा में लेकर, फायरिंग किया गया था और घर के सदस्यों के साथ मारपीट कर जख्मी भी किया था। इस लूट कांड में ₹473000, मोबाइल, मोडेम, सोने एवं चांदी के आभूषण आदि की लूट हुई थी। इस संबंध में बरौनी एफसीआई थाना कांड संख्या 134/21 दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि राजन सिन्हा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में बेगूसराय एवं चीता सशस्त्र बल का एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया था। विशेष अनुसंधान दल द्वारा वैज्ञानिक पद्धति के द्वारा अनुसंधान कर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन एवं टावर डंप का विश्लेषण किया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान एवं संकलन कर उक्त कांड का उद्भेदन किया गया तथा लूटे गए सामानों की बरामदगी की गई।
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध हथियार की बरामदगी के साथ घटना में शामिल चार अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराध कर्मियों से पूछताछ में उक्त कांड के अलावे बेगूसराय जिले के अन्य कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई।
इस कांड में गिरफ्तार अपराधियों में मोहम्मद अरबाज पिता मोहम्मद इसहाक, बिहट सुदी स्थान, सुदर्शन कुमार उर्फ सन्नी पिता विकास कुमार मल्हीपुर, मोहित कुमार पिता सनोज कुमार सिंह बिशनपुर चांद, मोहम्मद समीर पिता मोहम्मद फारुख अली रामपुर खोज थाना रामपुर उत्तर प्रदेश, सुरेश शाह पिता छोटेलाल शाह बारो, थाना फुलवरिया को गिरफ्तार किया गया।
इन लोगों से छह लूटी हुई मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल, दो मोडेम, 52 ग्राम सोने का आभूषण, 908 ग्राम चांदी का आभूषण, 15 हजार नगद राशि, चार देसी कट्टा, चार कारतूस बरामद किया गया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed