समस्तीपुर की बेटी नंदनी का चयन राज्य स्तरीय अंडर 19 महिला क्रिकेट में हुआ। समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड से एकमात्र महिला क्रिकेट खिलाड़ी नंदनी कुमारी का चयन हुआ है। नंदनी प्रखंड के गजपत्ती गाँव निवासी गिरीश कुमार की पुत्री है। जो नवम वर्ग की छात्रा है। उ0 मध्य विद्यालय मालदह की छात्रा लगातार दो बर्षो से कुशवाहा मैदान मालदह में लड़कों के साथ निर्भय होकर अपने जुनून के साथ अभ्यास करती रही। जिसका परिणाम यह हुआ कि जिला में अक्टूबर माह में हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेनेवाली एक मात्र बल्लेबाज के रूप में चयनित हुई। खिलाड़ी के चयन में करीब 200-300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
2 जनवरी से 8 जनवरी तक पटना खेल परिषद में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 19 महिला क्रिकेट कैप के लिए खेल चुकी है।
12 जनवरी से आंध्रप्रदेश के गोदावरी में आयोजित हुई राज्य स्तरीय अंडर 19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुकी है।
नंदनी के प्रशिक्षक उमेश कुमार ने बताया कि कैप में शामिल होने के बाद खेल में और निखार आया।
नंदनी का खेल में बचपन से ही लगाव था। आज खेल के क्षेत्र में अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराएगी। नंदनी ने बताया कि इस सफलता में माता-पिता के अलावे साथ खेलने वाले खिलाड़ीयो का बहुत बड़ा योगदान रहा।
नंदनी को उत्साहित करने में अहिलवार पंचयत के मुखिया ममता कुमारी के द्वारा सम्मानित भी किया गया।
बधाई देने वाले में विधायक राजकुमार राय, जदयू नेता विजय कुमार यादव, संजीव कुशवाहा, पूर्व प्रमुख संजय दास, बुलु दास, ललन यादव, मुखियासंघ के अध्यक्ष राम नारायण मंडल, सरपंच सुलेखा कुमारी, अजीत कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम विनय कुमार, शिव कुमार, शिक्षक जयकांत वर्मा, कुंदन कुमार, दीपक कुमार, अमृता, लक्ष्मी, प्रभात कुमार, अमित कुमार, शम्भू प्रसाद, अमरेश कुमार, कृष्णा मोहन राय, देवनंदन दास, कामिनी कुमारी आदि ने दी।