अपने हूनर के माध्यम से हर क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ रहीं महिलाएं: पूनम
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का हुआ सम्मान
छपरा । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सारण महोत्सव व सकलधारी प्रसाद आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत आईटीआई के संस्थापक एसपी चौरसिया व सारण्य महोत्सव अभियान के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश राज ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम का संचालन अशोक कुशवाहा व धन्यवाद ज्ञापन शिवानुग्रह नारायण सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिघवारा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद पूनम देवी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपने हूनर के दम पर अपनी अमिट छाप छोड़ रही हैं। नारी शक्ति का सम्मान समाज के आधी आबादी का सम्मान है। उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजकों के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम में दिघवारा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद पूनम देवी, वात्सल्य स्कूल छपरा की संस्थापक सीमा सिंह, बी. सेमिनरी स्कूल की शिक्षिका कामिनी श्रीवास्तव, छपरा नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष शोभा देवी, दिघवारा नपं के वार्ड तीन की पार्षद पूनम देवी व स्कॉलर पब्लिक स्कूल की संस्थापिका अंजलि सिंह को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सुदर्शन प्रसाद, कंचन श्रीवास्तव, शुभनाराण सिंह, पत्रकार राजीव रंजन व अन्य शामिल थे।
अपने हूनर के माध्यम से हर क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ रहीं महिलाएं: पूनम
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का हुआ सम्मान
छपरा । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सारण महोत्सव व सकलधारी प्रसाद आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत आईटीआई के संस्थापक एसपी चौरसिया व सारण्य महोत्सव अभियान के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश राज ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुशवाहा व धन्यवाद ज्ञापन शिवानुग्रह नारायण सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिघवारा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद पूनम देवी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपने हूनर के दम पर अपनी अमिट छाप छोड़ रही हैं। नारी शक्ति का सम्मान समाज के आधी आबादी का सम्मान है। उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजकों के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम में दिघवारा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद पूनम देवी, वात्सल्य स्कूल छपरा की संस्थापक सीमा सिंह, बी. सेमिनरी स्कूल की शिक्षिका कामिनी श्रीवास्तव, छपरा नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष शोभा देवी, दिघवारा नपं के वार्ड तीन की पार्षद पूनम देवी व स्कॉलर पब्लिक स्कूल की संस्थापिका अंजलि सिंह को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सुदर्शन प्रसाद, कंचन श्रीवास्तव, शुभनाराण सिंह, पत्रकार राजीव रंजन , शिवनुग्रह नारायण सिंंंहह शमिल थे।