Sat. Jul 19th, 2025

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होली मिलन समारोह का किया आयोजन

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–

08 मार्च 2021, सोमवार

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन बेगूसराय शाखा के द्वारा सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परमहंस धरमशाला मारवाड़ी मोहल्ला में होली मिलन समारोह का आयोजन अध्यक्ष संगीता केडिया के अध्यक्षता में किया गया।
दीप प्रज्वलन और गणेश पूजन के साथ समारोह का उद्घाटन किया गया। अध्यक्षा संगीता केडिया, मंजू रुंगटा, सलाहकार विद्या अग्रवाल, उपाध्यक्ष बबली मस्कारा, द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।
राष्ट्र और प्रांत में बच्चों और महिलाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। विजेताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। सभी विजेताओं को शाखा अध्यक्षा ने दुपट्टा औढ़ा कर और सर्टिफिकेट, टॉफी देकर सम्मानित किया।


अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन बेगूसराय शाखा की महिलाओं को बिहार प्रांत महिला सशक्तिकरण प्रकल्प प्रमुख संगीता केडिया ने महिला सशक्तिकरण का परिचय देते हुए घर पर रहते हुए सभी महिलाओं ने ऑनलाइन एंड्रॉयड स्मार्ट फोन बैंकिग, कुकिंग, वाक कला, लेखन प्रतियोगिता करवाई गई।

बच्चों ने और महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया। जिसमें महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण पर नृत्य और नाटिका की प्रस्तुति दी। बच्चों ने बेटी बचाओ पर नाटिका, राधा कृष्ण डांस, गणेश वंदना डांस पर प्रस्तुति दी।महिलाओं ने कॉमेडी नाटिका सास बहू पर प्रस्तुति दी।बच्चो और महिलाओं ने होली पर धमाल किया। बच्चे महिलाएं इस प्रोग्राम को देखकर काफी आनंद उठाया। तालियों के गड़गड़ाहट से पूरा हौल गूंज उठा।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष संगीता केडिया ने कहा कि महिला सम्मेलन हर साल होली मिलन समारोह का आयोजन करती है। जिससे हमारी समाज में परस्पर प्रेम की भावना बनी रहे। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। महिलाए शिक्षित होगी तो स्वावलंबी बनेगी। समाज शिक्षित होगा।
उन्होंने कहा कि बुजुर्ग ही हमारी धरोहर है। इसको चरितार्थ करते हुए समाज की वरिष्ठ सम्मानित महिलाओं का दुपट्टा औढ़ा कर शाखा अध्यक्षा ने सम्मानित किया।

सर्वाइकल कैंसर के बारे में भी सभी महिलाओं को जागरूक किया गया। लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर की सुई 9 से 13 वर्ष की उम्र में दिलाने से हम महिलाओं का जीवन सुरक्षित कर सकते है। इसकी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन अनु अग्रवाल, संगीता हिसारिया ने किया। कार्यक्रम में संगीता मेंगोटिया, मंजू मस्कारा, ज्योति सिंघानिया, प्रीति अग्रवाल, प्रीति मस्कारा, सरिता जैन, जागृति रूंगटा, नीलू बजाज, सुधा मस्कारा, रेखा अग्रवाल, रेखा खेमका, मंजू मुरारका, मोनिका भुवानिया, वीना हिसारिया, शीतल मस्कारा महिला सम्मेलन की पूरी टीम और समाज की सभी बहने मौजूद रही।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed