Sat. Jul 19th, 2025

बेगूसराय में क्रीड़ा भारती के दो दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–

06 मार्च 2021, शनिवार

दो दिवसीय क्रीड़ा-भारती के द्वारा प्रशिक्षण वर्ग का आगाज, अतिथियों ने सम्मिलित रूप से ध्वजारोहण, भारत माता, बजरंगबली और मेजर ध्यानचंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया। उत्तर बिहार प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन सत्र में प्रांतीय मंत्री अमित कुमार ठाकुर ने क्रीड़ा भारती के अब तक के कार्यों, उद्देश्य और लक्ष्य का विवरण प्रस्तुत किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय शारिरिक प्रमुख मनोज कुमार ने शनिवार को बेगूसराय में क्रीड़ा भारती के दो दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करते हुए कहै कि वर्तमान दौर में भारत की सभ्यता और संस्कृति का उदय हो रहा है। क्रीड़ा भारती भारत के खेल क्षेत्र का उदय करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसके माध्यम से स्वदेशी देसी खेल को आगे बढ़ने का बेहतरीन अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि लक्ष्य सीखें तो ध्यानचंद से और इसी लक्ष्य को आत्मसात कर क्रीड़ा भारती भारतीय परंपरागत और देसी खेल को बढ़ावा दे रही है। देसी खेल और स्वदेशी खेल का खास महत्व है। खेल और खिलाड़ी का पोषण करने वालों का सम्मान होना चाहिए। खिलाड़ी का सम्मान सब करते हैं, लेकिन उनकी माता का सम्मान सिर्फ क्रीड़ा भारती करती है।
क्रीड़ा भारती जन्म देने वाली मां और भारत मां, दोनों का सम्मान करती है, यही हमारी संस्कृति है। जीजाबाई जैसी मां ने शिवाजी को जन्म दिया तो मुगलों का अंत हुआ था। क्रीड़ा भारती व्यवस्था परिवर्तन नहीं समाज परिवर्तन के लिए काम करती है, राष्ट्रीयता का भाव पैदा करती है। किसी भी परिवर्तन के लिए खून और पसीना दोनों बहाना पड़ता है। लेकिन खून सीमा पर बहनी चाहिए और पसीना समाज परिवर्तन के लिए। धरती पर दो काम सबसे बड़ा है सीखना और सिखाना, बनना और बनाना, यह दोनों काम क्रीड़ा भारती बखूबी कर रही है।
भारत के परिवर्तन में महती भूमिका निभाते हुए समाज का पोषण करने वाले छोटे-छोटे खेलो और उनके खिलाड़ियों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा दे रही है। इसका एकमात्र उद्देश्य है भारत भूमि को राष्ट्रीय मंदिर बनाना।
विभाग संघचालक सुशील कुमार ने कहा कि समाज को क्रीड़ा भारती के महत्व को गहराई से समझना होगा। संघ की शाखा में खेलों का नियमित अभ्यास होता है और क्रीड़ा भारती ना सिर्फ अभ्यास कराती है, बल्कि यह राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में लगी है। यह एक ऐसा मंच है जो बचपन से खेले जा रहे खेलों को जोड़कर समाज में उत्साह पैदा कर रही है।


कार्यक्रम का संचालन बेगूसराय के जिला मंत्री रणधीर कुमार ने किया। इस अवसर पर उत्तर बिहार के तमाम जिलों से आए पदाधिकारियों समेत आगत अतिथियों का अंग वस्त्र एवं भारत माता के तैल चित्र से स्वागत किया गया।

मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक राम लखन सिंह, राष्ट्रीय सेविका समिति के विभाग कार्यवाही का मीनू कुमारी, प्रांतीय सह मंत्री नवीन सिंह परमार, उपाध्यक्ष सुमन कुमार चंद्र, कोसी विभाग संयोजक रौशन सिंह धोनी, सारण विभाग संयोजक डॉ. सुधीर सिंह एवं प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल भगत समेत अन्य उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed