बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
28 फरवरी 2021, रविवार
नेहरू युवा केन्द्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार)
बेगूसराय के सौजन्य से प्राथमिक विद्यालय अमरपुर बेगूसराय के सभागार में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा कुमारी, मुखिया, अमरपुर पंचायत एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजय गौतम, श्री अधिकार बंशीवाल, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र बेगूसराय ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर श्री बंशीवाल ने युवाओं को स्वच्छ गांव हरियाली गांव पर विशेष रूप से जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन, वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दी।
सामाजिक कार्यकर्ता प्रों संजय गौतम ने कहा कि युवा ही भारत के भबिष्य है इनकी सकारात्मक सोच ही समर्थ भारत का निर्माण करेगीं। महिलाओं को और आगे लाने की जरुरत है। हर क्षेत्र में बराबर का अधिकार मिलें युवाओं को गंदगी मुक्त भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शिक्षा को बढ़ावा देने वाली बात कही।
प्रधानाध्यापक देवेन्द्र कुमार स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।
शिक्षक सुरेश कुमार ने हरियाली गांव पर वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।
प्रेम कुमार, शिक्षक ने जल संचयन एवम हरेक सुअवसर पर एक एक पेड़ लगाने और पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित किया।
मिथिलेश कुमार ने युवाओं को गांव को स्वच्छ बनाने का आह्वान किया।
उमा शंकर सिन्हा, लेखापाल ने कार्यक्रम का संचालन एवम धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम के दौरान कैच द रेन के लिए जल संवाद एवम भाषण प्रतियोगिता एवम हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम की सफलता में लाडली, सोनी, गुड़िया, हीना आदि का सराहनीय भूमिका रहा।