Sat. Jul 19th, 2025

आशा सेवा संस्थान एवं जन साहस के सहयोग से किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–
25 फरवरी 2021, गुरुवार
मंसूरचक प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विधालय मकदमपुर मे
आशा सेवा संस्थान द्वारा जन साहस एवं आधार हाउसिंग फाइनान्स लिमिटेड कंपनी  के सहयोग से निःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे एक हजार से ज्यादा मरीजों की जाँच की गई। एनीमिया, मलेरिया, शुगर, थायराइड, कुपोषण की जाँच, परिवार नियोजन, टी बी, प्रसव पूर्व जाँच, मौसम आधारित बीमारी की जांच एवं दवा वितरण किया गया।
https://youtu.be/U-NS6yAd_s4
कार्यक्रम की अध्यक्षता  प्रगति आदर्श सेवा संस्थान के सचिव संजय कुमार बबलू एवं कार्यक्रम का उद्घाटन फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप, मंसूरचक के प्रखंड प्रमुख श्रीमती जलस देवी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह खगड़िया के जिला प्रभारी ब्रजेश कुमार, समसा 2 पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी एवम समाजसेवी नीरज सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
 फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप एवम भाजयुमो नेता ब्रजेश कुमार ने कहा की  स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है। स्वास्थ्य सेवा  सबसे बड़ा काम है। महान समाजसेवा है। स्वस्थ रहना सबसे बड़ा सुख है। कहावत भी है- ‘पहला सुख निरोगी काया’। कोई आदमी तभी अपने जीवन का पूरा आनन्द उठा सकता है, जब वह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन एनजीओ संघ सह प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सचिव  संजय कुमार बबलू ने किया ।कार्यक्रम में विषय प्रवेश करते हुए आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने जीवन में स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
 मौके पर आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला को जन साहस मध्यप्रदेश के समन्वयक तिलोक मोरे, निकिता बड़ोले आशा सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष विजय कुमार राम ने संबोधित किया।
डॉक्टर सगीर अहमद, अंजुम डा.अंजू कुमारी, डॉ मुकेश कुमार, डॉक्टर कुमारी संगीता, फार्मासिस्ट केशव कुमार, दीपक कुमार लैब टेक्नीशियन आदि की टीम ने चिकित्सा शिविर को सफल बनाने का कार्य किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed