Sat. Jul 19th, 2025

आम आदमी पार्टी 11 सूत्री मांगों के साथ एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का किया आयोजन

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–

19 फरवरी 2021, शुक्रवार

आम आदमी पार्टी बेगूसराय की ओर से किसान आंदोलन के समर्थन में 11 सूत्री मांगों के साथ एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता शिवदयाल ने किया। जबकि संचालन संगठन सचिव अभिषेक जयसवाल ने किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष आर एन सिंह ने कहा कि तीनों कृषि कानून देश की आत्मा के विरुद्ध है। देश के किसानों को गुलाम बनाने का कानून है। इसलिए आम आदमी पार्टी इस धरना के माध्यम से तीनों कृषि कानून को अविलंब वापस लेने की मांग करती है।
धरना की अध्यक्षता करते हुए शिवदयाल ने कहा कि आज आम जनता को जबरन प्रीपेड मीटर लगाने के लिए बाध्य किया जा रहा है। प्रीपेड मीटर से अत्यधिक बिल आने की शिकायत मिल रही है। अत्यधिक बिजली बिल का समाधान नही हो रहा है। सरकार तकनीक के स्तर पर मीटर की जांच सुनिश्चित करें। फिर प्रीपेड मीटर लगाने को बाध्य किया जाय।
धरना को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह ने कहा कि केन्द्र की सरकार देश के खाद्यान्नों को तिजोरी में बंद करना चाहती है। ताकि पूजीपतियों को लाभ हो सके।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह ने कहा कि केन्द्र की सरकार देश के खाद्यान्नों को तिजोरी में बंद करना चाहती है। ताकि पूजीपतियों को लाभ हो सके। उन्होंने कहा कि 1917 में बिहार में नील आंदोलन की शुरुआत की थी। आज बिहार में इसी तरह के आंदोलन की जरुरत है।


धरना कार्यक्रम में आप के प्रदेश उपाध्यक्ष आर एन सिंह, संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक मिथलेश कुमार शर्मा, आप खगडि़या के पर्यवेक्षक गणेश दत्त, कुशेश्वर पोद्दार, जफीर खाँ,सुनील कुमार, दिव्य रजंन,रंजीत पासवान, अविनाश कुमार, केसरी नंदन, सुधीर कुमार सिंह, कामनी देवी, प्रमिला देवी, अर्जुन सिंह,सुरेंद्र साह,मो0 गालीन सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।
इस धरना कार्यक्रम को पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल, नागरिक सुरक्षा समिति के सचिव अधिवक्ता विजयकांत झा,स्वराज्य इड़िया के रंजीत पासवान, ग्राम रक्षा दल के सिकंदर पासवान ने धरना में शामिल होकर किसान आंदोलन का समर्थन किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed