Sat. Jul 19th, 2025

बेगूसराय :: नावकोठी में पूर्व मुखिया व मुखिया पति की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–

16 फरवरी 2021, मंगलवार

बेगूसराय में अपराधी बेलगाम हो गए है। जब जहाँ चाहे किसी को भी मौत के घाट उतार सकता है। यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
ताजा मामला बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र का है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर हत्या की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या की यह घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के देवपुरा चौक के पास हुई। मृतक की पहचान विष्णुपुर निवासी पूर्व मुखिया गणेश पोद्दार के रूप में हुई।मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया गणेश पोद्दार देवपुरा चौक पर थे तभी इसी दौरान अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। जिससे घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से भाग खड़े हुए।


पूर्व मुखिया गणेश पोद्दार की पत्नी प्रभादेवी बिशनपुर पंचायत की वर्तमान मुखिया है। वही इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूत्रों की माने तो आपसी रंजिश के कारण पूर्व मुखिया को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 2010 से 2016 तक बिशनपुर पंचायत के मुखिया रह चुके थे। फिलहाल कई थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

बताते चलें कि जिस तरीके से अपराधियों ने पूर्व मुखिया को गोली मारकर हत्या कर दी गई है इससे एक बार फिर पुलिस पर सवाल खड़ा होते नजर आ रहा है। पिछले साल एक फरवरी 2020 को सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान नावकोठी प्रखंड के समसा पंचायत की मुखिया हेमा मौर्य की बदमाशों ने सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी थी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed