Sat. Jul 19th, 2025

भुसारी बारहगामा समिति की बैठक जयमंगलागढ़ में आयोजित, कार्तिक प्रसाद सिंह अध्यक्ष एवं अमरेश कुमार बने महासचिव

चेरियाबरियारपुर (बेगूसराय)::–

अविनाश कुमार गुप्ता ::–
01 फरवरी 2021, सोमवार
भुसारी बारहगामा समिति की आमसभा रविवार को जयमंगला गढ़ में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रोफेसर अवध किशोर सिंह ने किया एवं मंच संचालन प्रोफेसर भगवान सिंह ने किया।
आम सभा में अध्यक्ष पद पर चेरियाबरियापुर निवासी कार्तिक प्रसाद सिंह, महासचिव पद पर मंझौल निवासी अमरेश कुमार, कोषाध्यक्ष के पद पर पहसारा निवासी मणिकांत सिंह तथा उपाध्यक्ष के पद पर दुन्ही निवासी बालेश्वर प्रसाद सिंह का चयन किया गया।
इसके साथ ही सात सदस्यीय  संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया। संरक्षक मंडल में पूर्व सांसद रामजीवन सिंह, प्रोफेसर अवध किशोर  सिंह,  सुदर्शन सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, उमाकांत प्रसाद सिंह,  उमेश प्रसाद सिंह तथा श्री कृष्ण सिंह का नाम शामिल है।
बैठक में विभिन्न गांव से आए हुए दर्जनों वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने पर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed