बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
24 जनवरी 2021, रविवार
बेगूसराय। शहर के नौरंगा पुल स्थित लोहिया कर्पूरी आश्रम के प्रांगण में रविवार को जिला अध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में समाजवाद के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जयंती धूमधाम से मनाया गया।
इस कार्यक्रम में प्रदेश से लेकर जिले भर के पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जयंती समारोह में उपस्थित सभी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के तैल चित्र पर पुष्प और माला अर्पित कर उनके किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व विधायक चेरिया बरियारपुर विधानसभा राजबंशी महतो जयंती समारोह को संबोधित करते हुए ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर हम लोगों के पुरोधा थे। समाजवाद के संस्थापक थे। ताउम्र शोषित, पीड़ित, दलित, वंचित की हक हुकुक़ की लड़ाई लड़ते रहे। सादगी के बेमिसाल प्रतीक थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल महादेव साह ने कहा कर्पूरी जी कमजोर वर्गों के लिए अवतार पुरुष थे। इनके नेतृत्व में कमजोर वर्गों के लोग विधायक सांसद सरकारी नौकरियों में जाने का सौभाग्य प्राप्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा जननायक कर्पूरी जी के बताए हुए मार्गों पर चल कर ही देश और प्रदेश का कल्याण होगा आज देश और प्रदेश में अराजकता का वातावरण कायम है बिहार में महा जंगलराज कायम हो गया है केंद्र सरकार के द्वारा जो भी बिल लाया जा रहा है वह देश की संस्कृति देश के संविधान के विरुद्ध लाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में श्रीमती कांति सिंह, मोहम्मद इकवाल, धनिक लाल दास, देवेंद्र प्रसाद यादव, सतनारायण सा, सीताराम शास्त्री, फैजू रहमान, मनोहर राऊत, रामकृष्ण पटेल, सुधीर सिंह, मदन रजक, बहादुर यादव, पूजा कुमारी, विकास पासवान, अमरिंदर सिंह, मोहम्मद रेहान खान, वही कार्यक्रम में उपस्थित अशोक पासवान, मोहम्मद इकबाल, अनिल यादव, रवि पासवान, प्रमोद चौरसिया, करण पटेल, छोटे लाल यादव, हीफजूर रहमान, फैजू रहमान, राम आशीष शर्मा, विजय कुमार, वरुण पौदार, विजय कुमार अधिवक्ता, सत्यम चौरसिया रोशन कुमार राणा ,अमरजीत कुमार यादव, किशोर महतो ,निशा कुमारी, पूजा कुमारी, रामबली यादव, मोहम्मद आफताब ,अरुण यादव, राजाराम पासवान, जितेंद्र ठाकुर ,त्रिभुवन कुमार सिंह, उर्फ पिंटू सौरभ कुमार, प्रेमचंद्र यादव,अमर कुमार निराला, सुबोध राम, इत्यादि सैकड़ों साथी उपस्थित थे।