बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
24 जनवरी 2021, रविवार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती युवा जदयू के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाई गई।
जिला कार्यालय मे कर्पूरी ठाकुर जी के तैल्य चित्र पर कार्यकर्ताओं द्वारा बारी बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हे सादर नमन किया गया। जयंती के अवसर पर जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा के नेतृत्व मे जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान दिलाने के लिए पार्टी को ओर से जिलाधिकारी महोदय को देश के राष्ट्रपति के नाम से संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। साथ ही हम सभी युवा जदयू बेगुसराय के कार्यकर्ता केंद्र सरकार से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग करते है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह मांग पूरी होगी। उन्होंने कहा कि कर्पूरी जी ने पिछड़ों, महिलाओं और आर्थिक आधार पर ऊंची जाति के लोगों को भी आरक्षण देने की हिमायती थे। इससे बिहार में बड़ा परिवर्तन आया।
उन्होंने कहा कि पहले लोग समझते थे कि बिहार में विकास नहीं होगा। लेकिन अब खासकर सड़क के मामले में बिहार कई प्रदेशों से आगे है। वहां मौजूद बखरी प्रखंड अध्यक्ष संजीत कुमार महतो ने बतलाया की कर्पूरी ठाकुर जी की जयंति के अवसर पर राज्य सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट योजनाओं मे से एक जल जीवन हरियाली अभियान को लेकर जे के हाई स्कूल के परिसर मे वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया। जिसमे दर्जनो पेड लगाये गये।
इस मौके पर युवा जदयू जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव मुन्ना महतो, जिला प्रवक्ता रणविजय झा, मो राजा, राकेश कुमार, रीतेश कुमार, रूपेश कुमार, ललन कुमार, बीकेश कुमार, जय किशन चौधरी, अमित कुमार, ओमदेव कुमार सहित विधालय के प्रधानाचार्य पुष्पा कुमारी, शिक्षक सुजीत कुमार, पिंकी कुमारी सहित अन्य मौजूद थी।