Sat. Jul 19th, 2025

समाजवाद के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय

बेगूसराय ::–

अभिजीत कुमार झा ::–

22 जनवरी 2021, शुक्रवार

बेगूसराय :- प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहद राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय लालू प्रसाद यादव जी के आह्वान के आलोक में बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी प्रसाद यादव जी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह जी के नेतृत्व में समाजवाद के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जयंती समारोह पूर्वक बिहार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय, से लेकर प्रखंड मुख्यालय पर मनाया जाएगा।

इस कार्यक्रम के आलोक में राजद के जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने प्रेस को सम्बोधित करते हुआ कहाँ की बेेगूसराय में राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा 24 जनवरी को बेगूसराय शहर के नौरंगा पुल स्थित लोहिया कर्पूरी आश्रम के प्रांगण में जयंती समारोह दिन के 11:00 बजे से मनाया जाएगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलिया लोकसभा के पूर्व सांसद व चेरिया बरियारपुर विधानसभा के वर्तमान विधायक राजवंशी महतो जी होंगे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वखरी विधानसभा के पूर्व विधायक माननीय उपेंद्र पासवान होंगे। बेगूसराय जिले में पड़ने वाले सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष साथियों के द्वारा प्रखंड मुख्यालय में कर्पूरी जयंती समारोह मनाएं जाएगें।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed