बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
22 जनवरी 2021, शुक्रवार
बेगूसराय नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को सषक्त स्थायी समिति की बैठक महापौर उपेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में निर्धारित एजेंडा ई0ई0सी0एल0 द्वारा समर्पित विपत्र के भुगतान, गणतंत्र दिवस के अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों एवं नगर निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित करने, भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के बगल में एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के उत्तर वाहन पार्किंग स्थल पर गार्ड की प्रतिनियुक्ति एवं वाहन पार्किंग का टेंडर करने तथा वर्ष 2020-2021 के नगर निगम बेगूसराय के बजट प्रारूप पर चर्चा की गयी। विमर्षोपरान्त ई0ई0सी0एल0 द्वारा समर्पित विपत्र के भुगतान के संबंध में एग्रीमेंट के अनुसार विधिसम्मत कार्रवाई करने हेतु नगर आयुक्त को अधिकृत किया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर 09 कार्यालय कर्मी तथा 31 गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। गणमान्य व्यक्तियों में 06 पत्रकारिता से, 04 खेल जगत से, 01 कला से, 01 कवि, 03 समाजसेवी, 05 शिक्षा क्षेत्र, 07 चिकित्सा क्षेत्र, 04 विधि से तथा 01 पर्यावरण क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
वर्ष 2020-2021 के नगर निगम बेगूसराय के बजट प्रारूप पर चर्चा की गयी तथा इसमें कुछ आवश्यक सुधार का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप महापौर राजीव रंजन, नगर आयुक्त अब्दुल हमीद, उप नगर आयुक्त अरूण कुमार एवं हेमन्त कुमार, नगर प्रबंधक पाण्डेय अरविन्द अनुरूप, समिति की सदस्य पूनम देवी, बबिता देवी, रिंकी कुमारी, मेहरून निषा, वीरचंद राय, राजेष कुमार, सुनील सिंह, ई0ई0सी0एल0 के प्रतिनिधि सहित अन्य मौजूद थे।