Sat. Jul 19th, 2025

बेगूसराय :: वीरपुर पूर्वी पंचायत की मुखिया श्रुति गुप्ता का आकस्मिक निधन 

वीरपुर (बेगूसराय) ::–

12 जनवरी 2021, मंगलवार
@ प्रखंड के विभिन्न गांवो मे शोक की लहर दौड़ पड़ी
आज मंगलवार को वीरपुर प्रखंड की राजनीति में मनहुस दिन साबित हुआ।दोपहर करीब एक बजे वीरपुर पूर्वी पंचायत के मुखिया श्रुति गुप्ता को दिल का दौड़ा पड़ा, परिजन उन्हें बेगूसराय ले जा रहे थे रास्ते में ही उनका निधन हो गया।
खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर जुटने लगे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। जो भी वहाँ पहुँचा अपने आँसुओं को रोक न सका। श्रुति गुप्ता का जीवन हमेशा गरीबों, शोषितो एवं वंचितों को समर्पित रहा। जब वह बहु के रूप में वीरपुर गाँव आई तो समाज अपने बंदिशों में इस बहादुर और सजग  महिला को बांध न सका। घर गृहस्थी को संभालते हुए उन्होंने अपना जीवन हमेशा हमेशा के लिए समाज सेवा को समर्पित करने का कठोर फैसला लिया।
वर्ष 1996 में संपूर्ण साक्षरता अभियान से जुड़कर समाज को जगाने लगी। सामाजिक संरचनों ने उन्हें राजनीति में आने को प्रेरित किया तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से एक सदस्य के रूप में जुड़ गई। वर्ष 2006 एवं 2011 में लगातार दो बार वीरपुर पूर्वी पंचायत से पंचायत समिति सदस्य चुनी गयी। सफर थमने वाला नहीं था, वर्ष 2011 उनके जीवन में नया मुकाम लाया। जब प्रखंड प्रमुख जैसे गरिमामयी पद को सुशोभित करने का उन्हें मौका मिला। इनका प्रखंड प्रमुख के रूप में कार्यकाल निर्विवाद और  शानदार रहा।
वर्तमान में श्रीमती गुप्ता वीरपुर पूर्वी पंचायत की मुखिया थी। शब को लोगों के अंतिम दर्शन  के लिए उनके आवास पर रखा गया है। आज उन्हें पंचतत्व में विलीन किया जायेगा।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed