बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
12 जनवरी 2021, मंगलवार
बेगूसराय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रवाद के प्रखर प्रणेता के रूप में संपूर्ण विश्व में अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाले युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में भाजपा जिला कार्यालय में उनके तैलयचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मनाई गई।
इस मौके पर जिला भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर राष्ट्र को आत्मनिर्भरता के साथ नई ऊंचाई पर ले जाने के संकल्प की पुनरावृति की एवं सभी कार्यकर्ताओं ने इस संकल्प के सफल क्रियान्वयन में सदैव सेवा को आधार बनाए रखने की भी बात की।
किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपक शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने के साथ-साथ राष्ट्रवाद के संरक्षण एवं संवर्धन में समर्पित रखा था।
जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती ने कहा की विभिन्नताओं में एकता वाले इस राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का मूल मंत्र है एक भारत श्रेष्ठ भारत के गर्भ में छुपा हुआ है।
नगर मंडल अध्यक्ष रूपेश गौतम ने कहा की वर्तमान की सरकार ने युवाओं के साथ अपने समन्वय को भी प्रबलता प्रदान की है जिससे ना केवल युवाओं का एक बड़ा वर्ग आत्मनिर्भर होकर भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में कार्यरत है।
युवा दिवस के मौके पर बेगूसराय भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में संपूर्ण जिले के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस दौरान भाजपा नगर मंडल के द्वारा शहर के मीरगंज मोहल्ले में भी युवा दिवस को उत्साह पूर्वक मनाया गया।
इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार, जिलाउपाध्यक्ष मिरतुंजय कुमार वीरेश, जिला मंत्री राकेश पांडेय, प्रभात पप्पु, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, आलोक कुमार बंटी, मंटुन मिश्रा, लालबहादुर महतो, कमलनयन, मिथिलेश कुमार, आलोक रंजन, विजय सिंह, आनंद कुमार एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।