बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
11 जनवरी 2021, सोमवार
शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति की ओर से सुखदेव सभागार सर्वोदय नगर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 55 वी स्मृति दिवस मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर नगर निगम के उप मेयर राजीव रंजन ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था।भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री हमारे देश के ऐसे प्रधानमंत्री थे जो एक साधारण वेश में रहकर जनता की सेवा करते थे।
इस अवसर पर जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष बुनकर प्रकोष्ठ मोहम्मद अब्दुल हलीम ने कहा की लाल बहादुर शास्त्री हिंदू मुस्लिम एवं तमाम वर्गों को साथ लेकर देश की राजनीति को अच्छे ढंग से चलाया।
फिल्म अभिनेता अमिया कश्यप ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जय जवान जय किसान का नारा देने वालेभारत के द्वितीय प्रधानमंत्री थे।
शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 में जन्म हुआ और सोमवार के दिन 1966 में उनकी मृत्यु हो गई थी।
इस अवसर पर महिला सेल के सचिव सुनीता देवी, आसमा, अनाया कुमारी, अशोक गुप्ता, अनेकों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण की।