बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
06 जनवरी 2021, बुधवार
बेगूसराय नगर निगम के कार्यालय सभागार में बुधवार को महापौर उपेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु लोक कल्याणकारी समावेषित बजट प्राक्कलन तैयार करने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों के महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त करने हेतु ‘संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डा0 एस0 पंडित द्वारा सुझाव दिया गया कि शहर में जल जमाव की समस्या के निदान हेतु एक प्रभावशाली जलनिकासी तंत्र के विकास के लिए बजट में आवशयक प्रावधान किया जाए। इसपर महापौर द्वारा जानकारी दी गयी कि प्रभावी जलनिकासी तंत्र के लिए एक डी0पी0आर0 तैयार किया गया है एवं सरकार से इसपर यथाषीघ्र कार्रवाई करने हेतु अनुरोध किया जा रहा है। साथ ही शवदाह गृह निर्माण के संबंध में भी प्रयास किया जा रहा है।
शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डा0 नलिनी रंजन सिंह द्वारा सीनियर सिटीजन हेतु पार्कों के निर्माण एवं शहर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था के लिए बजट में प्रावधान करने का सुझाव दिया गया।
समाजसेवी ओमप्रकाष भारद्वाज ‘पुट्टू’,
मशहूर नाट्य निर्देषक प्रवीण कुमार गुंजन, पूर्व निगम पार्षद अनिता राय, पूर्व निगम पार्षद रंजीत दास, सेवानिवृत शिक्षक राममिलन सिंह, को-आॅपरेटिव काॅलेज के पूर्व प्राचार्य शालिग्राम सिंह, महिटानी विधायक के प्रतिनिधि पियुष कुमार ‘लाजो’, निजी सहायक ब्रजेष कुमार सहित अन्य लोगों ने भी अपना सुझाव व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उप महापौर राजीव रंजन, नगर आयुक्त अब्दुल हमीद, उप नगर आयुक्त हेमन्त कुमार, नगर प्रबंधक पाण्डेय अरविन्द अनुरूप, निगम पार्षद सुनील सिंह, परमानंद सिंह, मुनिलाल शर्मा, प्रधान सहायक अजय कुमार, सभी कार्यालय कर्मी, सभी कर संग्राहक सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।


