बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
03 जनवरी 2021, रविवार
बेगूसराय में ठंड से ठिठुरती ज़िंदगी, बढ़ती ठंड से जहाँ सभी गर्म कपड़े पहनकर आते जाते हैं तो वहीं सड़क, फुटपाथ पर रह रहे जरूरतमंद इस ठंड में भी बिना गर्म कपड़े, कम्बल के ही रात काटने को मजबूर हैं। ऐसी परिस्थिति में इन जरूरतमंदों के लिए वनवासी कल्याण आश्रम की महिला इकाई आगे आईं।
महिला इकाई की शुभद्रा देवी ने 30 कम्बल साईं की रसोई टीम को जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध करायी। उसमें से कुछ कम्बल महिला इकाई की सदस्या ने अपने हाथों से जरूरतमंदों के बीच बाँटा। जरूरतमंदों को कम्बल देते हुए वनवासी कल्याण आश्रम महिला समिति की अध्यक्षा सरिता सुल्तानिया ने बताया हम महिलाओं का यह प्रयास रहता है कि जरूरतमंद के लिए हमलोगों से जो बन पड़े वो हमलोग करें। इसी कड़ी में चूँकि अभी ठंड का मौसम है तो हमारी टीम को लगा कि इन्हें कम्बल मुहैया कराया जाए ताकि ये रात ठीक से काट सकें।
वहीं महिला समिति की ही वीणा हिसारिया, प्रियंका व कुसुम अग्रवाल ने बताया कि आगे भी जरूरत पड़ने पर हमलोग जहाँ तक होगा मदद करेंगे। वहीं सुधा मस्करा व सुभद्रा ने बताया कि हमलोग और भी कुछ अलग अलग इलाकों में जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण करेंगे।
मौके पर विना हिसारिया, बीणा, सुधा मस्करा, कुसुम अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल मौजूद थी।