Fri. Jul 18th, 2025

भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय बैठक संपन्न

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–

03 जनवरी 2021, रविवार

बेगूसराय में भारतीय जनता पार्टी के जिलास्तरीय बैठक शहर के निजी संस्थान में संपन्न हुई। इस दौरान पार्टी के सभी पदाधिकारीगण, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण एवं मंडलअध्यक्ष, शक्तिकेंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष की मौजूदगी रही। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने की और उसमें प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता एवं बेगूसराय विधानसभा विधायक कुंदन कुमार मौजूद थे।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा की पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबों के परस्पर सहयोग एवं समन्वय से बतौर अध्यक्ष मैंने 01वर्ष से अधिक का कार्यकाल बड़ी सहजता से पूर्ण किया है। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजना एवं आम जनमानस के हितार्थ भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों को सफलतापूर्वक धरातल पर क्रियान्वित करवाने में आप सबों ने अपनी महती भूमिका का निर्वाह किया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता ने कहा की कार्यकर्ताओं की सबसे कठिन समयावधि चुनाव की चुनौती को भी हमसबों ने भलीभांति स्वीकारा एवं बेगूसराय विधानसभा समेत अन्य दो विधानसभा की सीटों पर चुनाव लड़कर आमजनमानस की अपेक्षाओं के अनुरूप दो विधानसभा सीटों पर विजय हासिल किया।

बेगूसराय विधानसभा के विधायक कुंदन कुमार ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिस तन्मयता एवं निष्ठा का परिचय दिया वह प्रशंसनीय है।
जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने कहा की आगामी कार्यक्रम की चर्चा के दौरान बैठक में तारा कॉलेज, विक्रमपुर, चेरियाबरियारपुर विधानसभा में आगामी 8 जनवरी को पार्टी के जिला कार्यसमिति की घोषणा भी की गई।
इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती, बलराम प्रसाद सिंह, अनिल प्रसाद सिंह, मिरतुंजय कुमार वीरेश, जिला महामंत्री राजीव वर्मा, बिपिन कुमार, जिला मंत्री राकेश पांडेय, अमरेश कुमार, शालिनी कुमारी, जिला कोषाध्यक्ष रामकल्याण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed