बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
01 जनवरी 2021, शुक्रवार
बेगूसराय जनपद के चार विभूति इतिहासकार डॉ अखिलेश्वर कुमार, साहित्यकार डॉ वचन देव कुमार, वामपंथी आंदोलन के युवा नेता कांमरेड सुखदेव सिंह एवं पूर्व कनीय अभियंता समाजसेवी जनार्दन प्रसाद सिंह की जयंती नव वर्ष मिलन समारोह के रूप में शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति की ओर से सर्वोदय नगर स्थित सुखदेव सिंह सभागार में आयोजित की गई।
जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि जहां एक ओर डॉक्टर अखिलेश्वर कुमार शालीनता के प्रतिमूर्ति थे, वही डॉक्टर वचन देव कुमार साहित्य जगत के सूर्य तथा कॉमरेड सुखदेव सिंह वामपंथियों के मसीहा थे। वहीं पर समाज के प्रति जनार्दन प्रसाद सिंह की सेवा करने में सद्भावना रखते थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दरभंगा स्नातक विधान परिषद सर्वेश कुमार, आलोक कुमार अग्रवाल पूर्व मेयर नगर निगम बेगूसराय, राजीव रंजन उपमेयर नगर निगम बेगूसराय, जिला माध्यमिक संघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, डॉक्टर सुरेश राय संयुक्त सचिव माध्यमिक शिक्षक संघ बिहार, फिल्म अभिनेता अमियकश्यप, शिक्षक राम अशीष बाबू, अब्दुल हलीम, जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष बुनकर प्रकोष्ठ, नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ धनकु अध्यक्ष सहकारिता कोऑपरेटिव बैंक बेगूसराय, दिलीप सिन्हा समाजसेवी बेगूसराय, प्रोफेसर अशोक यादव राजद नेता बेगूसराय, प्रखंड सचिव जियाउल्लाह रहमान, प्रखंड सचिव बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ बेगूसराय, परमहंस बाबा जी गुरु महाराज जी की गुरु धाम, राजेंद्र महतो अधिवक्ता, डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह जेपी सेनानी प्रदेश महासचिव, शिक्षक अलख निरंजन चौधरी, सेवानिवृत्त शिक्षक शिवबालक सिंह, पुष्कर प्रसाद सिंह प्रत्यक्ष गवाह संपादक एवं लेखकछात्र नेता शुभम कश्यप, अनिकेत कुमार पाठक, आसमा कुमारी, महिला सचिव सुनीता देवी, चंद्रशेखर चौरसिया साहित्यकार, साहित्यकार ललिता कुमारी ने उनके उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया एवं विचार व्यक्त किए।