Fri. Jul 18th, 2025

अगस्त तक बेगूसराय-मुंगेर पुल आम जनमानस के लिए खुल जाएगी– गिरिराज

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–

29 दिसंबर 2020, मंगलवार

बेगूसराय मुंगेर ब्रिज के एप्रोच पथ के निर्माण का कार्य द्रुतगामी गति से जारी है, वर्षों से अधड़ में अटके विभिन्न व्यवधान के पश्चात भी आज निर्माण के कार्य को गति मिल रही है तो बेगूसराय व मुंगेर सहित सीमावर्ती क्षेत्र के अन्य जिलों के लोगों में काफी हर्ष का माहौल है।

बेगूसराय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी ने ट्वीट कर जानकारी साझा करते हुए कहा कि निर्माण के कार्य में 45 फ़ीसदी तक भौतिक प्रगति प्राप्त कर कार्य निरंतर जारी है एवं आने वाले 8 महीनों में यह पथ आम जनमानस के आवागमन को सुविधाजनक एवं सुगम बनाने के लिए समर्पित हो जाएगा।


इस मौके पर हर्ष व्यक्त करते भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा की बेगूसराय से सांसद बनने के बाद केंद्रीय मंत्री माननीय गिरिराज सिंह जी के निरंतर प्रयास का यह प्रतिफल है कि निर्माण का यह कार्य तेज गति से जारी है। जिस एप्रोच पथ के अधर में लटके होने से आम जनमानस में असंतोष का भाव व्याप्त था। वह अब विकास के नये जगमगाते प्रतिमान को रास्ता देख हर्षित होकर एनडीए सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं।

बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने कहा की सांसद के लगातार प्रयास से जिले में समग्र विकास की कई परियोजनाएं धरातल पर क्रियान्वित हो रही है जिससे ना केवल बेगूसराय संसदीय क्षेत्र के लोग बल्कि सीमावर्ती के लोगों को भी काफी सुविधाएं प्राप्त हो रही है। विभिन्न प्रकार के अवरोधों को झेल कर जिस प्रकार से एप्रोच पथ के निर्माण का कार्य जारी है उससे यह साफ स्पष्ट होता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति के आगे सभी प्रकार के उत्पन्न बाधा धाराशाही हो जाते हैं।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed