बेगूसराय ::–
ग्रामीण डाक सेवक संघ बेगूसराय प्रमंडलीय शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन शहर के एक होटल में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से विमल कुमार राय को अध्यक्ष, सचिव पद पर युगल किशोर राय व कोषाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश सिंह को चुना गया। नवनिर्वाचित सभी सदस्यों सहित अधिकारीयों को शॉल व माला देकर सम्मानित किया गया। कार्यकारी गठन के उपरांत खुला अधिवेशन सत्र का प्रारंभ हुआ। दीप प्रज्वलित कर सत्र का विधिवत उद्घाटन राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष जी डी एस ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में संघ के कॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह के कार्यकलापों के साथ साथ वर्तमान केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों की आलोचना की और कहा कि आने वाले दिनों में सरकार के रवैये के प्रति आमजन को सतर्क किया। अध्यक्षता अर्जुन शर्मा ने किया। डाक अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह, कॉ सुरेश प्रसाद सिंह, राकेश कुमार, मुरारी मोहन, श्रीकांत राय सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। मौके पर डाक कर्मी सहित अन्य मौजूद थे।