बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
बेगूसराय जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान में ताइक्वांडो मार्शल आर्ट का बेल्ट ग्रेडिंग आयोजन किया गया। बेगूसराय जिला ताइक्वांडो संघ सचिव नंदु कुमार ने बताया कि इस बेल्ट ग्रेडिंग की परीक्षा में कोच मणिकांत के प्रशिक्षण में बच्चो की पाठशाला की कुल 13 खिलाड़ियों ने व्हाइट से यैलो बेल्ट की परीक्षा दी जिसमें पायल कुमारी, प्रिया कुमारी, तनु कुमारी, रवीना कुमारी, क़ीमती कुमारी, कुमकुम कुमारी, अनु कुमारी, ख़ुशी कुमारी, सोनाली कुमारी, अंशु कुमार, राजू कुमार, बादल कुमार, रूपेश कुमार ने पंच,किक,सेल्फ डिफेंस,बेसिक इत्यादि में काफी सराहनीय प्रदर्शन किए।
इस मौके पर समाज सेवी श्री दिनेश टिवरीवाल ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों ने ग्रेडिंग परीक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और भविष्य में किसी भी प्रकार की मदद के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। साथ ही सभी खिलाड़ियों के बीच जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से गिफ्ट पैकेट दिया गया।
इस मौके पर जिला ताइक्वांडो कोच सह प्रशिक्षक बच्चों की पाठशाला के मणिकांत , जिला कुश्ती संघ के सचिव कुन्दन कुमार, ताइक्वांडो प्रशिक्षक नीरज कुमार, बच्चों की पाठशाला के संरक्षक श्री संजय कुमार सिंह, अशोक कुमार, माया कौशल्या फाउंडेशन के रौशन कुमार ,सुमित कुमार, आदि मौजूद थे।


