छौड़ाही (बेगूसराय)-
विभागीय निर्देश पर कोरोना काल में लंबे अंतराल के बाद बीते दिनों से लंबित विवादों को लेकर जनता दरबार का आयोजन आरंभ हो चुका है। इसी के मद्देनजर शनिवार को भी छौड़ाही ओपी परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता सीओ सुमंतनाथ ने की। इस क्रम मे भूमि विवाद से जुड़े 5 वादो का निपटारा किया गया। भूमि विवाद से जुड़े सुनवाई करने के क्रम एसडीओ मंझौल ई मुकेश कुमार व एसडीपीओ सत्येन्द्र कुमार सिंह भी थाना परिसर में पहुंचे और प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार के सुचारू रूप से लगने की बात उपस्थित लोगों को बताई। इस दौरान जनता दरबार में 6 नए भूमि विवाद से जुड़े आवेदन को स्वीकृति प्रदान की गई। जिसे अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों ने सीओ तथा ओपी अध्यक्ष को अगले शनिवार निष्पादित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर ओपी अध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार, सीआई सुरेन्द्र कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी कुमार रजनीश, रामस्वरूप साह समेत वादी प्रतिवादी तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

