Fri. Mar 27th, 2026

अनियंत्रित बोलेरो विद्युत प्रवाहित पोल से टकराई, पोल के दुर्घटनाग्रस्त होने से आवागमन व विद्युत व्यवस्था चरमरायी

छौड़ाही (बेगूसराय)-

दौलतपुर मालीपुर मुख्य पथ पर बखड्डा आम्बेडकर चौक के समीप शुक्रवार की देर संध्या अनियंत्रित बोलेरो ने बिजली खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बोलेरो में लगे प्रतिबंधित बंफर से विद्युत प्रवाहित पोल धराम से मुख्य मार्ग पर धराशाई हो गई। जबकि बोलेरो को बंफर की वजह से मामूली क्षति पहुंची है। विद्युत प्रवाहित पोल के सड़क पर गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पावर हाउस को देकर तत्काल विद्युत संबंध बंद करवाया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना तो नहीं है किंतु पोल के सड़क पर गिरने से आधे घंटे तक आवागमन तथा विद्युत आपूर्ति ठप रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक मालीपुर की ओर से दौलतपुर की ओर जा रही बोलेरो का संतुलन अचानक आंबेडकर चौक बखड्डा के समीप बिगड़ने से दुर्घटना होने की बात बताई जा रही है। बहरहाल सूचना पाकर पहुंची स्थानीय ओपी पुलिस ने वाहन को अपने कबसे में लेकर यातायात बहाल कराई तथा विद्युत विभाग को सूचना देकर आगे की आवश्यकता कार्रवाई में जुट गई।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed