Fri. Mar 27th, 2026

विपक्षी पार्टियां बिना भांपे राजनीतिक स्वार्थ की सिद्धि के लिए किसानों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है — गिरिराज सिंह

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–

बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के एमआरजेडी कॉलेज के सभागार में किसान सम्मेलन का आयोजन कर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रांतियों के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क स्थापित कर वर्तमान की सरकार द्वारा उनके हित में लाए गए किसी विधायक की चर्चा का रूपरेखा तैयार किया गया। इस मौके पर सभागार में मौजूद होकर भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता, बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस विधेयक का विरोध आज विपक्ष कर रहा है उसके मूल में केवल और केवल किसानों का हित है जिसे विपक्षी पार्टियां बिना भांपे राजनीतिक स्वार्थ की सिद्धि के लिए किसानों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है। कोई पहला अवसर नहीं है जब विपक्ष इस तरह किस तरह राजनीति को हवा देने का काम कर रहा है बल्कि सत्ता से दूर होने पर विपक्ष कांग्रेस के नेतृत्व में सदैव से ही ऐसी ओछी राजनीति को प्रमुखता देता आया है किंतु भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर स्थिति परिस्थिति से लिपट कर सत्य के साथ डटे रहकर एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपनी मां की भूमिका का निर्वाह करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और ठीक उसी अनुरूप वर्तमान परिस्थिति में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर गांव में जाकर किसानों से संपर्क कर उन्हें किसान विधेयक के माध्यम से मिल रहे सुविधाओं को विस्तार पूर्वक समझा कर उनके हक एवं अधिकार के संपूर्ण जानकारियों से साझा करेंगे ताकि किसान समृद्धशाली होकर अपने सामाजिक एवं आर्थिक जीवन में उन्नति कर सकें।
इस मौके पर बेगूसराय विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपसे वह ने जिस निष्ठा के साथ संपूर्ण चुनावी समर में विपक्ष को धारा शादी करने का काम किया है। वह आप सब की जीत है एवं हमें आश्वस्त करना चाहेंगे कि आने वाले दिनों में आपके उस परिश्रम के अनुरूप आपका सेवक आप सबों के लिए सदैव उपस्थित होकर ताकि हर सुख दुख में आग का भागीदार बना रहेगा। उन्होंने किसान विधेयक की भी चर्चा करते हुए कहा कि बेगूसराय विधानसभा समेत संपूर्ण जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर गांव जाकर किसानों से संपर्क करेंगे एवं उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं मंडी व्यवस्था को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों से दूर रखने के लिए उनके समग्र विकास हेतु लाए गए इस विधायक का सकारात्मक पहलू सबो के बीच रखेंगे।
कार्यक्रम से पूर्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ने कारगिल भवन में आयोजित अनुश्रवण समिति की बैठक में हिस्सा लेते हुए जिले के समग्र विकास हेतु विभिन्न योजनाओं के समीक्षा की एवं इस मौके पर उन्होंने मुख्य रूप से चल रही योजनाओं में पारदर्शिता बरतने एवं उनके सफल क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उन्होंने शहर के  गांधी स्टेडियम के जीर्णोद्धार को लेकर संबंधित कंपनी बुडको को कड़े शब्दों में फटकार लगाते हुए कहा कि कंपनी अपनी रूप रेखा के अनुरूप जल्द से जल्द कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता से आरंभ करें।अपने दो दिवसीय दौरे पर अपने लोकसभा क्षेत्र पर आए माननीय मंत्री ने अन्य कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया एवं जिले में चल रहे विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की समीक्षा की।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती, जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु, मिरतुंजय कुमार वीरेश, रूपेश गौतम, सुमित सन्नी, प्रदीप पाठक, अरुण भारती, शिव शंकर भगत, अनिता राय, पूनम देवी, राकेश पांडेय, अमरेश कुमार, अमरेंद्र अमर, देवानंद कुशवाहा, सुनील कुमार, राजेश अम्बष्ठ, भीम सिंहजोशी, आनंद राज एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed