Fri. Mar 27th, 2026

बेगूसराय :: बरौनी रिफाइनरी में ऑफसाइट डिजास्टर मॉक ड्रिल का आयोजन

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–
17 दिसंबर 2020, गुरुवार
बेगूसराय जिले के बरौनी रिफाइनरी और जिला प्रशासन की तैयारियों की जांच हेतु बरौनी रिफाइनरी द्वारा नियमित मॉक ड्रिल
का आयोजन किया जाता है।
इसके तहत, गुरुवार को बरौनी रिफाइनरी में वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही के लिए ऑफ साइट डिजास्टर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। ऑफसाइट आपात का परिदृश्य रिफ़ाइनरी के एलपीजी टैंक, ट्रक लोडिंग, टैंक ट्रक से एलपीजी रिसाव था। ड्रिल सुबह 10.15 बजे शुरू की गई। जब स्थिति नियंत्रित नहीं की जा सकी तो मेजर फायर सायरन को बजाया गया। इसके बाद स्थिति में और अधिक वृद्धि पर आपदा परिदृश्य का आकलन करने के बाद एसआईसी (साइट इंसीडेंट कंट्रोलर) के परामर्श से सीआईसी (चीफ इंसिडेंट कंट्रोलर) द्वारा
आपदा की घोषणा की गई। आपातकालीन आपदा प्रबंधन दल ईआरडीएमपी (आकस्मिक प्रतिक्रिया एवं आपदा प्रबंधन योजना) के अनुसार तुरंत हरकत में आ गई। कार्यपालक निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख, बरौनी रिफाइनरी, सुश्री शुक्ला मिस्त्री के परामर्श के बाद ज़िला पदाधिकारी, बेगूसराय द्वारा ऑफसाइट आपदा घोषित की गई। बिना
किसी जान-माल के नुकसान के आखिरकार स्थिति को नियंत्रण में लाया गया।
बरौनी रिफाइनरी की आपदा प्रबंधन टीम का नेतृत्व समग्र आपदा समन्वयक, कार्यपालक निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख, बरौनी रिफाइनरी सुश्री शुक्ला मिस्त्री द्वारा ने किया गया और इसमें मुख्य दुर्घटना नियंत्रक, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी), श्री ए के तिवारी और अन्य तात्कालिक आपदा प्रबंधन सदस्य, बीआर ईआरडीएमपी, सीआईएसएफ टीम, फायर एंड सेफ्टी क्रू आदि शामिल थे।  स्थिति का आकलन करने के बाद ऑल क्लियर सायरन बजाया गया। बरौनी रिफाइनरी की ओर से कार्यपालक निदेशक सुश्री शुक्ला मिस्त्री के नेतृत्व में श्री बी बी बरुआ, मुख्‍य महाप्रबंधक, (परियोजना), श्री आर के झा, मुख्य महाप्रबंधक (टीएस एवं एचएसई), श्री ए के तिवारी, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी), श्री एम ए चौधरी, महाप्रबंधक (तक. सेवा एवं एचएसई), श्री एच एन पाठक, उप
महाप्रबंधक (अग्नि एवं सुरक्षा) और अन्य प्रबंधन के सदस्य, समन्वयक, सीआईएसएफ़ टीम, अग्नि एवं सुरक्षा क्रू आदि आपदा प्रबंधन में शामिल हुए। श्री अनिष कुमार, ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी, बेगूसराय, ने मुख्य घटना
समन्वयकों (सीआईसी) के साथ तालमेल बैठाते हुए पूरे ऑपरेशन का समन्वय किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed