Sat. Jul 19th, 2025

किसान आंदोलन की आड़ में संपूर्ण राष्ट्र में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है विपक्ष — गिरिराज सिंह 

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–
12 दिसंबर 2020 शनिवार

भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र में जिला भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा के द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर हमला बोला।

किसान मोर्चा द्वारा आयोजित इस प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भारत सरकार जिस प्रतिबद्धता के साथ गांव गरीब किसान मजदूर के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं उधर से आम जनमानस का केंद्र एवं राज्य की सरकारों में बना हुआ है जिसकी बौखलाहट से विपक्ष अपने अस्तर हिना राजनीति को मुखरता से प्रदर्शित कर रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण वर्तमान में किसान आंदोलन की आड़ में संपूर्ण राष्ट्र में अराजकता का माहौल पैदा करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के आय को दोगुना करने के जिस उद्देश्य को लेकर चल रही है उस उद्देश्य की सार्थकता निश्चित तौर पर किसानों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन लाने का काम करेगी जिससे किसानों की सबलता प्रखरता से प्रदर्शित होगी। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में कुछ ऐसे अराजक तत्व भी शामिल है जो देश की एकता अखंडता और संप्रभुता को खंडित करने की विचारधारा रखते हैं जबकि भारत का किसान विभिन्न प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भी देश की मान मर्यादाओं को सर्वोच्च था प्रदान करता आया है और आने वाले दिनों में भी भारतीय कृषक देश के निर्माण में अपनी महती भूमिका का निर्वाह करते रहेंगे। किंतु जो लोग राजनीति में अपने खो चुके जनाधार की छटपटाहट से हतोत्साहित हैं वैसे लोगों का असली चरित्र भी आज संपूर्ण राष्ट्र के सामने प्रदर्शित हो गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने कहा की केंद्र की सरकार ने महामारी के इस दौर में भी किसानों के उन्नति शील जीवन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से उन्हें जोड़ें रखा एवं उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव हेतु बिचौलियों एवं कालाबाजारियों की कमर तोड़ने हेतु अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।

किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष निरंजन सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विपक्ष के दुष्प्रचारओं के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि वह आम लोगों के बीच किसान की सार्थकता को पहुंचाने का काम करें ताकि लोग फैलाई जा रही भ्रांतियों से बचकर समग्र विकास के मुहिम में साथ देकर विकास को और अधिक गति देने का काम करें।

किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि किसानों का समग्र विकास है देश की दिशा दशा तय करता है और इस कथन को सार्थकता प्रदान करने के लिए केंद्र की सरकार एवं बिहार की सरकार आपसी समन्यव से विकास के नए प्रतिमान घट रही है।

जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती ने कहा की केंद्र द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सिलसिलेवार आंकड़ा भी उपलब्ध कराया एवं केंद्र सरकार द्वारा किसान के हित में बिहार सरकार को दी गई योजनाओं का भी विस्तार पूर्वक विवरण दिया।

इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने सभी मीडिया बंधुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, बखरी के निवर्तमान प्रत्याशी रामशंकर पासवान, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ललन सिंह, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, किसान मोर्चा के जिला मंत्री मुकेश कुमार, मनोज महतो मौजूद थे।

 

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed