बेगूसराय ::–
बेगूसराय के जी डी कॉलेज के निवर्तमान प्राचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद का मोमेंटो एवं पुष्प गुच्छ भेंट करके विदाई दिया तथा उन्हें आरसीएस कॉलेज मंझौल के नए प्राचार्य बनने पर शुभकामनाएं भी दी।
मौके पर पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि 1980 ई के बाद से यह पहले प्राचार्य हैं जिन्होंने 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। विद्यार्थी परिषद हमेशा से कॉलेज प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर महाविद्यालय के विकास में सहयोग करते रही है। वर्तमान प्राचार्य कॉलेज की भलाई के लिए काफी संघर्षरत रहे। उनके मेहनत का नतीजा है कि महाविद्यालय आज अच्छी स्थिति में है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू सरकार ने कहा कि वर्तमान प्राचार्य ने अपने ऊर्जा का संपूर्ण उपयोग करते हुए महाविद्यालय को ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किए। जिसमें उन्हें काफी हद तक सफलता भी मिली। आज भी बहुत सारे कार्य अधूरे पड़े हुए हैं। जिसे नए प्राचार्य निश्चित रूप से पूर्ण करेंगे।
जीडी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार व कॉलेज इकाई अध्यक्ष आदित्य राज ने कहा कि वर्तमान प्राचार्य के कार्यकाल में जी डी कॉलेज में परीक्षा भवन, दिनकर सभागार, चारदिवारी निर्माण, सड़क निर्माण के कार्य तो हुए ही साथ ही साथ शैक्षणिक कार्यों में प्रत्येक प्रयोगशाला को एक एक लाख का उपकरण, पुस्तकालय में सिलेबस के अनुसार पुस्तक की उपलब्धता, ऑनलाइन नामांकन तथा टीसी, सीएलसी वितरण इत्यादि कार्य हुए। जिससे छात्र छात्राओं को महाविद्यालय में सहूलियत मिलती है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद कुमार, पूर्व कॉलेज अध्यक्ष दिव्यम कुमार व नगर कार्यकारिणी सदस्य अंशु कुमार ने कहा कि वर्तमान प्राचार्य छात्र संघ के साथ हमेशा कदम से कदम मिलाकर कार्य करते रहे। इनके समय में कुछ कार्य अधूरे रह गए हैं जैसे पश्चिमी दीवार का निर्माण, विस्तार केंद्र का जीर्णोद्धार, स्वामी विवेकानंद परिसर का जीर्णोद्धार इत्यादि कार्य अभी पूरे होने बाकी है। विद्यार्थी परिषद नए प्राचार्य के साथ कदम से कदम मिलाकर उपयुक्त कार्यों को शीघ्र पूरा करवाएगी।
मौके पर कॉलेज सह मंत्री कौशिक झा, नगर कार्यकारिणी सदस्य राहुल कुमार, छात्रा प्रमुख सोनाली कुमारी, कार्यालय मंत्री विवेक कुमार, नमन कुमार, शुभम, अभिषेक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।