Fri. Mar 27th, 2026

माले ने निकाला “भूख मिटाओ-गरीब बचाओ” मार्च

बेगूसराय ::–

@ जन वितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार व सितंबर-अक्टूबर माह का खाद्यान्न गबन की आशंका से आक्रोशित माले कार्यकर्ता
भाकपा माले नगर कमिटी की ओर से सोमवार को “भूख मिटाओ-गरीब बचाओ” मार्च पार्टी कार्यालय से निकल पूरे शहर का भ्रमण करते हुए कैंटीन चौक पहुँच सभा में तब्दील हो गया।मार्च में शामिल कार्यकर्ता हाथ में झंडा, बैनर, तख्ती लिए जनवितरण प्रणाली को चुस्त-दुरुदत करने, सितंबर से नवंबर तक का राशन उठाव अविलंब करने, डीलरों-उपभोक्ताओं का शोषण बन्द करने, राशन चोर गद्दी छोड़, भारत बन्द सफल करो, उपभोक्ताओं को समय पर राशन मुहैय्या करो, डीलरों का पैसा कहाँ गया जवाब दो-हिसाब दो, गरीबों का राशन कहाँ गया-हिसाब दो-जवाब दो जैसे आक्रोशपूर्ण नारे लगा रहे थे।
सभा की अध्यक्षता माले नगर कमिटी सदस्य कॉमरेड सुरेश पासवान कर रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए माले नगर सचिव कॉमरेड राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि डीलरों से पैसा जमा कराने के बावजूद भी खाद्यान्न उठाव नहीं कराया जा रहा है जो डीलर और उपभोक्ता दोनों के साथ धोखा है। सितंबर माह से लेकर आजतक राशन कार्ड धारी अनाज के अभाव में भूखों मरने को विवश हैं।
 उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शुक्रवार तक यदि उपभोक्ताओ को राशन नहीं मिल जाता है तो बड़ा आंदोलन होगा।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed