Fri. Jul 18th, 2025

हादसे को आमंत्रित कर रही गढ्ढे मे तब्दील  सड़क 

वीरपुर (बेगूसराय)
वीरपुर-बेगूसराय संजात पथ पर भीठ डीह पुल को जोड़ने वाली सड़क विगत कई महीनो से कुछ जगहों पर गढ्ढे मे तब्दील पड़ा हुआ है। उक्त पथ होते हुए प्रत्येक दिन सैकड़ो वाहन गुजरते हैं। सड़क के किनारे कुछ जगहों पर सड़क टूट कर गढ्ढे का रूप ले चुका है।
स्थानीय ग्रामीणो ने बताया कि जर्जर सड़क रहने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस दिशा मे अभी तक किसी तरह की पहल नही होने से ग्रामीणो मे आक्रोश व्याप्त है।
         ग्रामीणो का कहना है कि अगर समय रहते हुए शीघ्र जर्जर सड़क की मरम्मती नही होती है तो उक्त पथ पर दुर्घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
नौला में महागठबंधन के कार्यकर्ताओ ने पीएम का पुतला दहन किया
 केन्द्रीय कृषि मंत्री के विरोध मे नारे लगाए गए 
वीरपुर (बेगूसराय) केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीती के खिलाफ महागठबंधन के कार्यकर्ताओ ने नौला मे बुधवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।           प्रतिरोध मार्च मुकुंद साह के दरवाजे से शुरू होकर नौला गांव के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए नौला चौक पर पहुंच कर सभा मे तब्दील हो गयी। जिसकी अध्यक्षता भाकपा नेता मुन्ना कुमार सिंह ने किया।
       इस अवसर पर डाक्टर राम शंकर यादव एवं भाकपा के पुर्व अंचल मंत्री चन्द्रप्रकाश नारायण सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानो के हित की अनदेखी कर रही है। किसान महंगे दर पर कर्ज लेकर खेतीबाड़ी करने को विवश हैं। किसानो की समस्याओ के अनदेखी करने से जगह जगह विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संघर्षरत किसानो का समर्थन करते हैं।
सभा को भाकपा माले नेता गौरी पासवान, नन्हकू पासवान, भाकपा नेता मुन्ना कुमार सिंह, वंशी रजक, रमेशचंद्र शर्मा, कांग्रेस के नेता सहेंद्र सिंह ने संबोधित किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed