बेगूसराय ::–
बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट के दौरान बुधवार शाम को दो लोगों की गोली मार दी है। खबरों के अनुसार जिले के बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर गांव के निकट अपराधियों ने लूटपाट के दौरान दो युवक को गोली मार दी है।
घायल व्यक्ति की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के दनौली फुलवरिया के रहने वाले विकास कुमार और रंजीत यादव के रूप में की गई है। बताया जाता है कि विकास कुमार और रंजीत यादव एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बेगूसराय से वापस अपने घर फुलवरिया आ रहा था। उसी दरमियान सदानंदपुर के पास पहले से घात लगाए तीन के संख्या में अपराधी मोटरसाइकिल घेरकर रोक दिया और हथियार के बल पर लूटपाट करने लगे। जब लूटपाट करने का विरोध युवकों ने किया तो अपराधियों ने दोनों युवक को गोली मार दी।
गोली लगने से दोनों युवक वहीं पर घायल होकर गिर गए। अपराधी लूटपाट कर मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। जब गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो दो युवक को घायल अवस्था में देखें तब आनन-फानन में लोगों ने दोनों युवक को इलाज के लिए एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
आपको बता दें कि एक दिन पहले यानी मंगलवार की शाम भी बेगूसराय में दो लोगों को गोली मार दी गई थी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।