बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
25 नवंबर 2020 बुधवार
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग पटना के निर्देश के आलोक में आज जिले के सभी प्रखंड में आवंटित सभी पंचायतों में कुल 74 जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।
यह निरीक्षण प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक के द्वारा किया गया।
निरीक्षण के क्रम में खाद्यान्न की मात्रा का भौतिक सत्यापन, खाद्यान्न ससमय सही दर पर एवं सही माप के साथ वितरण, खाद्यान्न का रखरखाव, भंडारण आदि के संबंध में जांच की गई।


