Thu. Dec 25th, 2025

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की छठ घाटों की साफ-सफाई

मंसूरचक(बेगूसराय) ::–

मिंटू झा ::–

19 नवंबर 2020 गुरुवार

लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। वही छठ वर्ती पवित्रता के साथ तैयारी में जुटे हुए हैं। मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के साठा पंचायत की मुखिया रुकसाना खातून अपने पति मोहम्मद सलामत के नेतृत्व में साफ सफाई में जुटे हुए हैं।

प्रखंड क्षेत्र के साठा गांव में जीर्ण शीर्ण बलान नदी की साफ-सफाई युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इतना ही नहीं श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए भगवान भास्कर की प्रतिमा भी स्थापित की जा रही है। बलान नदी को आकर्षक रूप से सजाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

बताते चलें कि मुखिया पति मोहम्मद सलामत ने बताया कि साठा पंचायत के कुल 12 घाटों की साफ-सफाई किया जा रहा है। प्रत्येक घाटों पर छठ व्रती के लिए विशेष सुविधा का व्यवस्था रहेगा।

इस मौके पर राजेंद्र राय, सिंटू कुमार, सोनू कुमार, धीरज झा, मोहम्मद इस्लाम, राजो राम, अर्जुन राम आदि लोग मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed