बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
19 नवंबर 2020 गुरुवार
लोक आस्था के महापर्व के मौके पर बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बेगूसराय विधानसभा से निर्वाचित विधायक कुंदन कुमार, बेगूसराय नगर निगम के महापौर, पूर्व महापौर, उपमहापौर, नगर आयुक्त, अनुमंडलाधिकारी संजीव चौधरी जी के साथ छठ घाटों का निरीक्षण किया एवं मौजूद वरीय अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश प्रदान किए।
बेगूसराय क्षेत्र में बड़ी पोखर, तेलिया पोखर, रतनपुर, बिशनपुर, चतुर्भुज पोखर के निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था के महापर्व की संज्ञा से विभूषित है और इसकी वजह है कि संपूर्ण बिहार में जिस प्रकार से उमंग व उत्साह पूर्वक लोग इस धार्मिक अनुष्ठान को पूरा करते हैं वह अन्य किसी जगह पर अकल्पनीय है। उदयाचलगामी एवं अस्ताचलगामी दोनों स्थितियों में भगवान भास्कर की आराधना संपूर्ण विश्व को एक बड़ा संदेश देता है कि बिहारी समुदाय हर परिस्थिति में संघर्ष का अनुयाई बन कर निरंतर विकास की परिकल्पना को साकार करने का काम करता है।
वैश्विक महामारी कोरोना के इस कालखंड में जब संपूर्ण विश्व त्रासदी की चपेट में है तो लोक आस्था के इस महापर्व को कुशलतापूर्वक मनाना निश्चित तौर पर चुनौती का काम है किंतु जिला प्रशासन की मुस्तैदी लोगों को इस महापर्व के मौके पर लोगों को सुकून देगी।
उन्होंने आमजनमानस से अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा तय मानकों के अनुरूप लोग इस महापर्व को विभिन्न पोखर एवं घाटों पर संयम से मनाएं एवं कोविड महामारी का ध्यान रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का प्रयोग अवश्य करें ताकि आपके त्योहार सुरक्षित तरीके से सम्पन्न हों।
मौके पर मौजूद बेगूसराय विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व शांतिपूर्ण तरीके से एवं सुरक्षित रूप से संपन्न हो इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन के साथ-साथ हम सबों की भी है।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती, मिरतुंजय कुमार वीरेश, भाजपा नेता अमरेंद्र अमर, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, श्याम कुमार, सुनील कुमार मुन्ना, लालन सिंह, देवानंद कुशवाहा, राजीव कुमार प्रदीप, अक्षय आर्या एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

